Jabalpur में सरकारी दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाने पर धारा 376! स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप
मध्य प्रदेश के जबलपुर में मझौली स्वास्थ्य केंद्र की दीवार पर लिखी चेतावनी से हड़कंप मचा हुआ है। यहां सरकारी दस्तावेजों को नुकसान पहुँचाने वाले के खिलाफ धारा 376 के तहत कार्रवाई का प्रावधान बताया जा रहा हैं।

Section 376: जबलपुर जिले के स्वास्थ्य महकमे में इन दिनों एक से बढ़कर एक कारनामे हो रहे हैं। करने और कराने वाले भी आंख मूंद लेते हैं। पिछले दिनों 70 हजार की चाय बिल घोटाला सामने आया। अब मझौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दीवार पर कानून की कई धाराओं का जिक्र करते हुए सजा लिखवा दी गई। दरअसल यह व्यवस्था सुरक्षा की दृष्टि से की गई, ताकि कोई न तो सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाए और न ही ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से मारपीट या अभद्रता करें।

लाल-नीले रंग के ऊपर इस तरह क़ानूनी धाराओं का पुलिस थाने और कई दफ्तरों में लिखे कई बार देखा गया। लेकिन जबलपुर मझौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार पर पेंट से लिखवाई गई क़ानूनी जानकारी जिस किसी ने पढ़ी, वह हैरान रह गया। दरअसल इस पर दर्ज गुनाह, धारा और सजा का प्रावधान ही ऐसा था। 12 तरह के गुनाहों की जानकारी लिखवाई गई। जिसमें सरकारी कर्मचारियों को सुरक्षा मिलती हैं। दसवें नंबर पर दर्ज इबारत सरकारी दस्तावेजों की थी। जिसके सामने धारा के कॉलम में 376 लिखा गया। सजा के कॉलम में '3 वर्ष का सक्षम कारावास' लिखवाया गया।
इस हेल्थ सेंटर पहुंचे एक व्यक्ति से यह देख रहा नहीं गया। उसने इसका वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। दसवें नंबर के कॉलम में जिस क़ानूनी धारा का उल्लेख है, वह दुष्कर्म के आरोपी पर लगाई जाती हैं। जबकि यहां सरकारी दस्तावेजों को नुकसान पहुँचाने की बात हैं। वायरल वीडियो जब ज्वाइंट डायरेक्टर हेल्थ ऑफिसर के पास पहुंचा तो उन्होंने इस दीवार के धारा वाले कॉलम को मिटाने के निर्देश दिए। तब कही जाकर यह मामला शांत हुआ। डॉ. संजय मिश्रा का कहना है कि यह लिखने में मिस्टेक हुई है, जिसे ठीक कराया जाएगा। साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि लिखवाने की जिम्मेदारी किस अधिकारी ने ली थी।












Click it and Unblock the Notifications