डब्बू अंकल के बाद अब राजू अंकल के डांस का वीडियो वायरल, पत्नी के साथ लगाए ठुमके

जबलपुर, 25 अगस्त: आपने एमपी के विदिशा के डब्बू अंकल का डांस देखा होगा, उनके ठुमकों ने देश भर में सुर्खियां बटोरी। अब संस्कारधानी के नाम मशहूर शहर जबलपुर के राजू अंकल सोशल मीडिया में छाए हुए है। शहर में राजू पहलवान के नाम चर्चित ये अंकल अपनी पत्नी के साथ ठुमके लगा रहे है। कव्वाल भी बने। सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे वीडियो में राजू अंकल पत्नी के साथ कई मूड्स में डांस करते नजर आ रहे है। जिसमें उनकी मोनो एक्टिंग की खूब चर्चा हो रही है।

डब्बू अंकल जैसे जबलपुर के राजू अंकल

डब्बू अंकल जैसे जबलपुर के राजू अंकल

विदिशा के डब्बू अंकल यानी संजीव श्रीवास्तव के डांस ने सोशल मीडिया में खूब सुर्खियाँ बटोरी। अब उसी वैसे ही प्लेटफ़ॉर्म पर मप्र के जबलपुर के रहने वाले राजेश जैन का पत्नी के साथ डांस धमाल मचा रहा हैं। अलग-अलग स्टेप्स और मूड्स पर उनके डांस का वीडियो फेमस हो रहा है। जिसे देखकर लोग उन्हें राजू अंकल पुकारने लगे है। ख़ास बात यह है कि ऑरिजनल फ़िल्मी गानों में कलाकारों की जो ड्रेस रही, वैसी ही ड्रेस पहनकर यह कपल डांस करता नजर आया।

इन गानों पर ‘राजू अंकल’ ने किया डांस

इन गानों पर ‘राजू अंकल’ ने किया डांस

फिल्म वक्त में मन्नाडे ने ऐ मेरी जोहरा जबीं,तुझे मालुम नहीं..तू अभी तक है हसी, और मै जवान..गाना गाया था। इस गाने में बॉलीवुड कलाकार बलराज साहनी और अचला सचदेव की जोड़ी तहलका मचा दिया था।

छोड़ दो आंचल ज़माना क्या कहेगा..फिल्म पेईंग गेस्ट के इस सॉंग में नूतन और देवानंद की अदाए थी। किशोर कुमार आशा भोसले के इस रोमेंटिक गाने में भी राजू अंकल अपनी वाइफ के साथ थिरकते नजर आए।

फिल्म खानदार के गाने -तुम्ही मेरे मंदिर, तुम्हीं मेरी पूजा, तुम्हीं देवता हो...सीरियस मूड के इस गीत पर भी ठीक वैसा ही प्रदर्शन किया जैसा फिल्म में सुनील दत्त और नूतन ने एक्टिंग की थी

सोशल ग्रुप के फाउंडेशन डे पर किया डांस

सोशल ग्रुप के फाउंडेशन डे पर किया डांस

दरअसल जैन समाज से ताल्लुक रखने वाले सदस्यों का संस्कारधानी सोशल ग्रुप हैं। उसके स्थापना दिवस पर हर साल रंगारंग प्रोग्राम होते है। ग्रुप से जुड़े कपल्स, जिंदगी की पुरानी यादों को ताजा करने हर साल कार्यक्रम करते है। लेकिन इस बार अलग तरह के डांस ने आयोजन में चार चांद लगा दिए। राजू अंकल का डांस देख रहे कुछ लोग खुद को काबू में नहीं रख पाए और उनकी अदाओं ने लोगों को थिरकने मजबूर कर दिया।

जानिए कौन है ‘राजू अंकल’...

जानिए कौन है ‘राजू अंकल’...

जबलपुर के रहने वाले राजेश जैन को लोग प्यार से 'राजू' कहकर पुकारते है। प्रॉपर्टी का काम करने वाले राजू अंकल 'पहलवान' के नाम से जाने जाते है। अपने पुराने दिनों में अखाड़े जाते थे और कई कुश्तियों में इन्होने कई नामी पहलवानों को चित किया। मप्र में सबसे पहले राजू अंकल ने ही मतदाताओं में जागरूकता लाने के मकसद एक संगठन की नींव रखी थी। मतदाता जागरूकता संघ के संस्थापक के साथ ये प्रांताध्यक्ष हैं। लोकल पॉलिटिक्स की जानकारी के ये इन्साइक्लोपीडिया भी कहे जाते है।

डब्बू अंकल गोविंदा के गाने से हुए थे फेमस

डब्बू अंकल गोविंदा के गाने से हुए थे फेमस

एमपी के ही विदिशा के रहने वाले संजीव श्रीवास्तव है। एक शादी पार्टी में गोविंदा के गाने ''मय से मीना से ना साकी से, दिल बहल जाता है मेरा आपके आ जाने से'' पर पत्नी के साथ डांस किया था। फिल्म स्टार गोविंदा की तरह स्टेप्स करते मटकते संजीव श्रीवास्तव दुनिया भर में 'डब्बू अंकल' बन गए। सोशल मीडिया के हर प्लेटफ़ॉर्म पर कई मिलियन लोगों ने उनका डांस देखा और कमेंट्स कर वाह-वाह किया।

ये भी पढ़े-जब फ्रूट बॉक्स से फलों की जगह निकला मोटा लंबा अजगर, तो पहुंची स्नेक कैचर गर्ल, फिर...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+