Jabalpur News: ट्रेन में भक्त ने खाई भभूति, जांच में निकला समोसा, मैहर दर्शन करने गए युवक की मौत का मामला

ट्रेन सफ़र करते वक्त अनजान व्यक्तियों से कोई चीज खाना महंगा साबित हो सकता हैं। जबलपुर से मैहर शारदा देवी के दर्शन करने गया युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया और उसकी जान चली गई।

jabalpur

Poisoning in the train: यदि आप एमपी के इटारसी-मानिकपुर रेल रूट पर सफ़र कर रहे हैं, अनजान लोगों से सावधान रहें। खासतौर पर फ्री में समोसा या साधू-बाबा के प्रसाद-भभूति से बचे। जरा सी लापरवाही आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती है। कुछ ऐसा ही जबलपुर के रहने वाले बीस साल के युवक के साथ हुआ। मैहर शारदा देवी के दर्शन करके लौट रहा युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। उसकी हालत इतनी बिगड़ी कि अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

train

जबलपुर के गोहलपुर रद्दी चौकी क्षेत्र में रहने वाले बीस साल का अमन तिवारी घर वालों को बिना बताए मैहर शारदा देवी मंदिर दर्शन करने गया था। वापस लौटते वक्त उसकी तबियत इतनी बिगड़ी कि घर वालों को उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जिला अस्पताल से उसे मेडिकल हॉस्पिटल रेफर किया गया। जहां उसकी मौत गई। परिजनों का कहना है कि मैहर से लौटते वक्त ट्रेन में साधू का वेश धारण किए किसी अनजान शख्स ने अमन से मोबाइल मांगा था। मोबाइल देने से जब उसने इंकार किया तो उसे अपने जाल में फंसाकर भभूति खिला दी। जिससे उसे उल्टियां होने लगी और तबियत बिगड़ गई। हालत इतनी गंभीर हो गई कि उसकी जान चली गई।

युवक की ट्रेन में ही तबियत बिगड़ने पर जीआरपी को सूचना मिली तो जबलपुर जिला अस्पताल में अमन को दाखिल कराया गया था। इधर जीआरपी समोसे खाने के कारण तबियत बिगड़ना बता रही है। अधिकारियों का कहना है कि किसी अज्ञात शख्स ने युवक को समोसा खिलाया था। जिसकी बारे में पतासाजी की जा रही है। परिजनों और जीआरपी दोनों की बातों में हकीकत क्या है, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही होगा। फिलहाल रेल यात्रियों में इस घटना से हड़कंप है। रेलवे स्टेशनों पर भी ऐसे गिरोह के बारे अनाउंसमेंट कराया जा रहा है। ताकि और कोई यात्री ऐसी घटनाओं का शिकार न हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+