Ujjain महाकाल की तर्ज पर दतिया में बनेगा पीतांबरा माई महालोक, गौरव दिवस पर सीएम शिवराज सिंह का ऐलान
उज्जैन के में बाबा महाकाल की तर्ज पर अब दतिया में भी प्रसिद्द पीतांबरा देवी मंदिर महालोक के रूप में पहचाना जाएगा। दतिया गौरव दिवस के आयोजन में पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की ।

Pitambara Mai Mahalok: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अभूतपूर्व है अपना दतिया, यहाँ विराजी माँ पीताम्बरा की कृपा पूरे मध्यप्रदेश पर बनी हुई है। उनकी कृपा से दतिया में भव्य पीताम्बरा माई महालोक का निर्माण किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा और दतियावासियों की इस पावन धरा पर महालोक निर्माण की मनोकामना जल्द ही पूर्ण होगी।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि दतिया में पीताम्बरा माई के प्राकटय महोत्सव पर किया गया। आयोजन ऐतिहासिक होने के साथ अद्भुत भी है। पूरे दतिया में चारों ओर उत्सह और उमंग का वातावरण है। इसमें दतिया ही नहीं प्रदेश और देश के श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से शामिल होकर माहौल को अलौकिक बना दिया है। चारों ओर धर्म-प्रेमी जनता ने पीतवर्णी वस्त्र धारण कर महोत्सव को भव्यता प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि माई महालोक निर्माण के लिये गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, ट्रस्ट अध्यक्ष, विद्वानों और संतों के साथ के साथ मिल कर कार्य-योजना बनायें। कार्य-योजना के अनुरूप शीघ्र कार्य प्रांरभ किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि दतिया के विकास में धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि एक समय मध्यप्रदेश का बजट मात्र 21 हजार करोड़ हुआ करता था। आज माई की कृपा से प्रदेश का बजट 3 लाख 14 हजार करोड़ रूपये हो गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दतिया की हवाई पट्टी को एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने के लिये केन्द्र सरकार से विचार-विमर्श करेंगे, जिससे श्रद्धालुओं को दतिया आने के लिए सुगमतापूर्वक हवाई सुविधा मिल सके। उन्होंने माई के चरणों में नमन करते हुए प्रदेश के विकास और प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं ट्रस्ट अध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा कि माँ पीताम्बरा की कृपा और गुरूजी के आशीर्वाद से दतिया निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है।
राज्य सरकार ने भी दतिया के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि माई की कृपा से ही दतिया में अनेक उत्सवों का आयोजन प्रारंभ हुआ है। साथ ही अनेक कथाओं का भी आयोजन कर लोगों को भक्तिरस में डूबने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि माँ पीताम्बरा माई के प्रकटोत्सव का यह दूसरा वर्ष है। उत्साह और उमंग के साथ बड़ी संख्या में लोग भागीदारी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications