Jabalpur News: नागपुर बीजेपी नेत्री सना खान के कातिल पति ने उगले राज, 50 लाख रुपये के लेन-देन पर हुआ था विवाद

Jabalpur News: नागपुर से जबलपुर पहुंची बीजेपी नेत्री सना खान की हत्या का खुलासा होने के बाद अभी तक उसकी लाश बरामद नहीं हो सकीं हैं। आरोपी पति अमित साहू समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया हैं। उनकी निशानदेही पर हिरन नदी में शव की खोजबीन जारी हैं।

ढाबा संचालक अमित साहू उर्फ 'पप्पू' की गिरफ्तारी के बाद उसने हत्या की वारदात की कई वजहें बताई। सीएसपी तुषार सिंह ने बताया कि जबलपुर के अमित को सना ने ढाबा संचालन के पचास लाख रुपये की रकम मुहैया कराई थी। इसी बड़े लेन-देन के कारण दोनों के बीच विवाद हुआ और वारदात की वजह बना।

मृतका बीजेपी लीडर सना बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा की पदाधिकारी रही। पार्टी में उसकी अच्छी पैठ भी थी। उसके बढ़ते कद और पहुंच से ढाबा वाला पप्पू प्रभावित रहा। नागपुर में एक कार्यक्रम में दोनों के बीच हुई मुलाकात दोस्ती में बदल गई। वक्त गुजरा तो दोनों एक दूसरे के दीवाने हो गए। फिर शादीशुदा और गैर धर्म के होते हुए दूसरी शादी करने तैयार हो गए।

हत्या गुत्थी सुलझने के बाद पुलिस पूछताछ में पता चला कि दो अगस्त को सना जब जबलपुर पहुंची तो उसका अमित उर्फ पप्पू से विवाद हुआ। पैसों के लेन-देन को लेकर हुई कहा-सुनी हत्या की वारदात में बदल गई। पुलिस को अमित ने बताया कि उसने सना के सिर पर डंडे से प्रहार किया, जिससे उसकी मौत हुई। बाद में लाश को ठिकाने लगाने शव हिरन नदी में फेंक दिया। उसने सोचा कि बारिश का मौसम है, लिहाजा शव बह जाएगा और कत्ल का किसी को पता भी नहीं चलेगा।

Nagpur-BJP-leader-Sana-Khan-s-murderer-husband

अब महाराष्ट्र पुलिस, जबलपुर पुलिस के साथ शव की खोजबीन में जुटी हैं। एसडीआरएफ टीम की मदद ली गई हैं। घटना के 12 दिन बाद शव के सड़ने-गलने की आशंका हैं। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि कही शव मगरमच्छ और दूसरे जीव-जंतु ने तो नहीं खा लिया। फिर भी प्रयास किए जा रहे हैं कि शव के किसी भी रूप में अवशेष बरामद हो जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+