MP Weather: जबलपुर समेत कई जिलों में मुसीबत की बारिश, यहां स्कूलों में इतने दिनों की छुट्टी
MP Weather: मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बारिश से जन-जीवन प्रभावित हो गया हैं। अगले 24 घंटे में जबलपुर समेत महाकौशल के कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी हैं। नदी-नाले उफान पर हैं और शहरों के निचले क्षेत्र जल-मग्न हो गए हैं।
जबलपुर में मंगलवार की शाम से जारी बारिश की वजह से शहर-ग्रामीण सभी जगहों पर बुरा हाल हैं। कई जगहों पर घुटने-घुटने पानी तक भर गया। लोग घरों से पानी उलीचते नजर आए। शुक्रवार की सुबह भी ऐसे ही हालात रहे। जिले में अब तक वर्षा का आंकड़ा 34.5 इंच पहुंच गया हैं।
मौसम विभाग ने संभाग के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। जिसके मद्देनजर कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने शुक्रवार 4 अगस्त को जिले के सभी शासकीय-शासकीय स्कूलों में बच्चों का अवकाश घोषित कर दिया।

मौसम विभाग विज्ञानियों की माने तो छत्तीसगढ़ में लो-प्रेशर का सिस्टम एक्टिव है, जिसकी वजह से एमपी के कई हिस्सों में बारिश हो रही हैं। मानसून द्रोणिका भी अपनी नॉर्मल स्थिति से ऊपर चली गई है। झारखंड तक मजबूत ट्रफ लाइन है। अगले दो दिन दिन तक और भारी बारिश की उम्मीद जताई गई हैं।
यही हाल मंडला-डिंडोरी जिले का भी हैं। यहां कलेक्टर ने शुक्रवार और शनिवार को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया हैं। नर्मदा उफान पर है। शहर के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए हैं। मंडला में नर्मदा पुल पर पानी बढ़ जाने की वजह से कई वाहन फंस गए। सूचना मिलते पर प्रशासन का अमला पहुंचा और वाहन समेत लोगों को सुरक्षित बचाया गया। जिला प्रशासन ने अब ऐसे क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी हैं। बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में मोटर बोट समेत गोताखोरों को तैनात किया गया हैं। जानकारी के अनुसार मंडला के जमुनिया गांव में एक नाले के उफान से कई घर पानी में डूब गए। लगभग दो दर्जन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।












Click it and Unblock the Notifications