Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP Vidhansabha chunav 2023: ‘चोर को चोर’ कहते रहेगी कांग्रेस , जबलपुर में बोली राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉली शर्मा

चुनावी तैयारियों में जुटे सियासी दलों के नेताओं की भागदौड़ तेज होती जा रही हैं। मध्य प्रदेश के जबलपुर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉली शर्मा पहुंची। जिन्होंने आरोपों की बौछार की।

jabalpur

MP Vidhansabha chunav 2023: चुनाव से पहले फॉर्म में आने के लिए कांग्रेस की कसरत बढ़ती जा रही हैं। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्रेडर के नेता भी अब चुनावी राज्यों की तरफ दौड़ रहे हैं। यही वजह है कि पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉली शर्मा एमपी में महाकौशल अंचल की सियासत के केंद्र बिंदु जबलपुर पहुंची। डॉली ने कहा कि संपत्ति लूटकर भागने वाले चोरों को कांग्रेस चोर कहते रहेगी। यह सुनकर बौखलाने वालों की पार्टी को कोई परवाह नहीं हैं। डॉली ने मीडिया के सामने सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।

congress

कई मोर्चों पर कमजोर कांग्रेस को मजबूत बनाने दिल्ली से केन्द्रीय स्तर के नेता अब चुनावी राज्यों की तरफ दौड़ रहे हैं। कर्नाटक चुनाव का बिगुल बज चुका हैं। इसके बाद मध्य प्रदेश समेत छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चुनाव है। पिछली बार छत्तीसगढ़ और एमपी में सरकार बनाने में कामयाब रही कांग्रेस का सपना पहले से बेहतर मैजिक नंबर लाने का हैं। जबलपुर पहुंची राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉली शर्मा ने यहां के लोकल नेताओं से न सिर्फ मुलाकात की, बल्कि चुनावी तैयारियों का रोड मैप जानने की कोशिश भी की। मीडिया से चर्चा करते हुए डॉली ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। संसद में राहुल और माल्लिकर्जुन खड़गे के भाषण के अंश विलोपित करने का आरोप लगाया। उनका कहना था सत्ताधारी पार्टी को सवालों से एतराज रहा हैं। लेकिन पार्टी और उनके नेता सवाल करते रहेंगे।

pc

नीरव ललित मोदी के मुद्दे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ओबीसी विरोधी कहने वाले लोगों से सवाल होने बंद नहीं होंगे। चाहे लाख बार किसी भी रूप में गलती बताकर सजा दी जाए, कांग्रेस चोर को चोर कहने की गलती हजारों बार करेगी। डॉली ने अप्रैल महीने से पार्टी के आगामी प्रोग्राम भी बताए। उन्होंने कहा कि ब्लॉक और स्टेट लेबल से ' जय अभारत सत्याग्रह' अभियान की शुरुआत की जा रही हैं। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर महाभियान शुरू होगा।

ये भी पढ़े- Bageshwar Dham पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा में पहुंची बच्ची की मौत, जबलपुर में अर्जी लगाने पहुंचा था पिता

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+