MP में डर्टी सीडी का डंक ! BJP अध्यक्ष बोले- ये कोई खेल नहीं है कि घर आ जाओं दिखा देंगे, समाज के सामने लाओं
MP में चुनावी साल के शुरुआत में ही कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ बड़ा मुद्दा उछाला है। नेता प्रतिपक्ष के डर्टी सीडी वाले बयान के बाद सियासत गरमाई हुई हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले कि ये कोई खेल नहीं हैं।

MP dirty cd politics:एमपी में बीजेपी और संघ नेताओं की डर्टी सीडी वाले नेता प्रतिपक्ष के दावे के बाद सियासत उफान पर है। इस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने चैलेंज दिया तो गोविंद सिंह ने शर्मा को घर आने का न्यौता दे दिया। जिसके बाद जबलपुर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले कि किसी पर चारित्रिक आरोप लगाकर हल्की राजनीति करना कांग्रेस का काम है। ये कोई खेल नहीं और कहने लगो कि घर आ जाओं, दिखा देंगे।

Recommended Video
मध्य प्रदेश में एक बार फिर हनी ट्रैप का हल्ला गूंजने लगा है। चुनावी साल शुरू होते ही कांग्रेस की ओर से उछाले गए इस मुद्दे को लेकर सियासी भू-चाल सा आ गया है। दोनों ही दलों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चल रहा है। जबलपुर पार्टी के प्रोग्राम में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बोले कि हल्की राजनीति नेता प्रतिपक्ष करते होंगे, बीजेपी नहीं करती। शर्मा ने कहा है कि संवैधानिक जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा किसी के चरित्र पर आरोप लगाना ठीक नही।

दरअसल नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा और संघ नेताओं की अश्लील सीडी और वीडियो होने का दावा किया है। जिस एक दिन पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें चुनौती दी थी कि यदि उनके पास ऐसी कोई सीडी है, तो समाज के सामने लाए। शर्मा ने इसे ब्लेकमेल करने की राजनीति भी बताया था। जिस पर गोविंद सिंह ने यह कहते हुए जबाब दिया कि वीडी शर्मा उनके घर आ जाए, उन्हें सभी वीडियो दिखा देंगे। सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखाऊंगा। जिस पर लगातार सियासत गरमाई हुई हैं। आपको बता दें जब प्रदेश में कमलनाथ सरकार थी, उस वक्त भी हनी ट्रैप को लेकर जमकर बवाल मचा था। बीच-बीच में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी हनी ट्रैप को लेकर बीजेपी पर आरोप लगाते आए है। जिस तरह से इस मुद्दे पर इस बार नेताओं की बयानबाजी सामने आ रही है, उससे साफ़ है कि कांग्रेस तब तक चुप नहीं बैठने वाली, जब तक बीजेपी की तरफ ऐसा ही कोई बड़ा हमला न हो।












Click it and Unblock the Notifications