हमारे पास BJP नेताओं और RSS कार्यकर्ताओं के तमाम अश्लील वीडियो : नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह
MP विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने एक बार फिर दावा किया है कि हमारे (कांग्रेस) के पास बीजेपी नेताओं, मंत्री, विधायकों और आरएसएस कार्यकर्ताओं के तमाम अश्लील वीडियो और सीडी हैं।
मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हनीट्रैप का जिन फिर से बाहर आ गया है। दरअसल एमपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने मीडिया से चर्चा के दौरान बड़ा बयान दे दिया। उन्होंने दावा किया कि उनके पास भाजपा और आरएसएस के कई नेताओं की अश्लील सीडी है। इस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने चैलेंज करते हुए पलटवार किया उन्होंने कहा कि ऐसी कोई सीडी है तो सामने लाई है उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चरित्र ही सीडीस पर जिंदा है।

मंगलवार को भोपाल में पत्रकारों से चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने भाजपा और आरएसएस के नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोप लगाना हमारी संस्कृति नहीं है वरना हमारे पास भी बीजेपी और आरएसएस के कार्यकर्ताओं की सीडी है। शिर्डी मैंने देखी है रिकॉर्ड में भी रखी है हम गड़े मुर्दे नहीं उखाड़गे। अनूपपुर के कोतमा से कांग्रेस विधायक सुनील सराफ के कार्यक्रम के दौरान हवाई फायरिंग वाले वीडियो के बवाल पर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि कांग्रेस विधायक ने कोई अपराध नहीं किया है गृहमंत्री छोटी-छोटी बात पर f.i.r. कराते हैं। इससे कांग्रेस विधायक बनने वाले नहीं हैं। हम 2023 में इसका जवाब देंगे आने वाले चुनाव में मध्यप्रदेश में बीजेपी का सफाया हो जाएगा।
कांग्रेस विधायक का वीडियो वायरल
बता दे कि अनूपपुर से कांग्रेस के विधायक सुनील सराफ का हर्ष फायर करते वीडियोस वायरल हो रहा था। जिसके बाद मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। कांग्रेस विधायक सुनील सराफ नए साल की पार्टी में "मैं हूं डॉन गाने" पर नाचते हुए हर्ष फायरिंग कर रहे थे। अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा है कि अगर नेता प्रतिपक्ष की औकात है तो सीडी सामने लाए। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है।
झूठ बोलने के लिए जनता से माफी मांगें नेता प्रतिपक्ष
शर्मा ने कहा कि झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करना एक जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देता। आप कोई सामान्य व्यक्ति नहीं हैं, एक संवैधानिक पर हैं ऐसे में कुछ भी बोलते रहना उचित नहीं है। शर्मा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को जो भी बोलना हो, पूरी जिम्मेदारी से बोलना चाहिए और अगर आपको लगता है कि आपकी बात में कोई तथ्य है, तो आप उसे जनता के सामने लेकर आइये, वर्ना झूठ बोलने के लिए प्रदेश की जनता से माफी मांगिये। शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झूठ और छल-कपट की राजनीति करने वालों की चिंता नहीं करती।
सदन में क्यों नहीं की चर्चा ?
शर्मा ने कहा कि कांग्रेस देश में अलग-थलग पड़ गई है और बहुत बुरे दौर से गुजर रही है। ऐसे में अगर पार्टी के नेता प्रतिपक्ष जैसे लोग इस तरह की बातें करेंगे, ऐसी भाषा बोलेंगे, तो कांग्रेस का हश्र क्या होगा, समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस के पास कोई महत्वपूर्ण जानकारी थी, तो उस पर विधानसभा के सदन में चर्चा क्यों नहीं की? उस समय सदन छोड़कर भाग गए और अब मीडिया के सामने इस प्रकार की बातें कर रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि इस तरह की बातें करने वालों को जनता ही जवाब देती है और गोविंदसिंह जी भी यह अच्छे से जानते हैं कि उनके क्षेत्र की जनता उनके बारे में क्या सोचती है, लोग क्या सोचते हैं।












Click it and Unblock the Notifications