Jabalpur News: ईओडब्ल्यू जांच में घिरे पूर्व ARTO की पत्नी की भी होगी जांच, बोले परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत

मप्र के परिवहन मंत्री गोविन्द राजपूत ने ARTO संतोष पॉल के घर पड़े छापे के मामले में क्लर्क पत्नी रेखा पॉल की सहभागिता की जांच की बात भी कही है । जबलपुर पहुंचे मंत्री राजपूत ने कहा कि उनके विभाग में गलत काम करने वालों की कही भी जगह नहीं है । मामले की ईओडब्ल्यू विभाग जांच कर रहा हैं, लिहाजा ज्यादा बोलना ठीक नहीं । साथी ही मंत्रीमंडल में फेरबदल के सवाल पर उनका कहना था कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है, जो भी फैसला होगा वह प्रदेश के हित में होगा।

jabalpur

आय से अधिक संपति के मामले में जबलपुर के पूर्व ARTO संतोष पॉल के घर पड़े EOW छापे की जांच अभी भी जारी है। लेकिन RTo दफ्तर में उनकी क्लर्क पत्नी रेख पॉल के खिलाफ अभी तक विभागीय कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस सवाल पर मप्र के परिवहन मंत्री गोविन्द राजपूत ने कहा कि आरोपी संतोष पॉल के साथ उनकी क्लर्क पत्नी की सहभागिता की भी जांच कराई जाएगी। आपको बता दें कि EOW ने कुछ महीने पहले संतोष पॉल के घर पर छापा मारा था। जहां से नकदी और करोड़ों की संपति के दस्तावेज हाथ लगे थे। अभी भी उस मामले की जांच जारी है।

सरकार ने छापे के कुछ दिनों बाद जबलपुर आरटीओ कार्यालय से संतोष पॉल को हटाकर संभागीय उपायुक्त परिवहन कार्यालय में अटैच कर दिया था। लेकिन क्लर्क पत्नी अभी भी RTO दफ्तर में पदस्थ हैं। परिवहन मंत्री का कहना है कि गड़बड़ी करने वाले के लिए उनके विभाग में कोई जगह नहीं है। जो भी तथ्य जांच में आएंगे, विधि अनुसार कार्रवाई होगी। जबलपुर पहुंचे मंत्री गोविन्द राजपूत मंत्रीमंडल फेरबदल के सवाल पर भी बोले। उनका कहना है कि समय और जरुरत के हिसाब मंत्रीमंडल में फेरबदल एक सामान्य प्रक्रिया है। इस सिलसिले में जरुरत के हिसाब से कदम उठाने का मुख्यमंत्री के पास विशेषाधिकार है। आने वाले दिनों में जो भी तस्वीर सामने आएगी, वह सभी को दिखेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+