MP:नक्सलियों को ढेर करने वाली पुलिस टीम को मिलेगा गैलेंट्री अवार्ड, सीएम ने आउट ऑफ़ टर्न प्रमोशन देने का ऐलान
मप्र के नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट के लांजी क्षेत्र के बहेला थाना इलाके में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई थी। जिसमें AK-47 जैसे घातक हथियारों से लैस तीन इनामी नक्सलियों को पुलिस फ़ोर्स ने मार गिराया। MP Police
बालाघाट, 20 जून: मप्र सरकार राज्य में नक्सलियों के साम्राज्य को जड़ से उखाड़ फेंकने कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। सोमवार की अल-सुबह बालाघाट जिले के लांजी में तीन नक्सलियों को ढेर करने के सबूत तो यही बताते है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जान पर खेलकर नक्सलियों को मार गिराने वाले पुलिसकर्मियों को ऑउट ऑफ टर्न प्रमोशन और गैलेंट्री आवार्ड दिए जाने का बड़ा ऐलान किया है। शिवराज ने ट्वीट के जरिए कहा कि हमारी सरकार सज्जनों के लिए फूल से भी कोमल और दुर्जनों के लिए वज्र से ज्यादा कठोर है।

सोमवार की सुबह मप्र के नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट के लांजी क्षेत्र के बहेला थाना इलाके में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई थी। जिसमें AK-47 जैसे घातक हथियारों से लैस तीन इनामी नक्सलियों को पुलिस फ़ोर्स ने मार गिराया। इलाके में तैनात पुलिस फ़ोर्स को लाल आतंक की सूचना लगी थी, जिसके बाद जंगल के उस हिस्से को फ़ोर्स के जवानों ने घेरकर नक्सलियों पर कार्रवाई की। मारे गए नक्सलियों में एक महिला भी नक्सली भी शामिल थी और तीनों के ऊपर लाखों के इनाम घोषित थे।

आउट ऑफ़ टर्न प्रमोशन और गैलरी अवार्ड का ऐलान
दिलेरी के साथ हथियारबंद नक्सलियों से मुकाबला कर उन्हें ढेर करने वाली पुलिस टीम को प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री ने बधाई दी है। सीएम शिवराज ने ट्वीट के जरिए जाबांज टीम को न सिर्फ बधाई दी बल्कि उन्होंने इस मुठभेड़ में शामिल पुलिस जवानों अधिकारियों को आउट ऑफ़ टर्न प्रमोशन का ऐलान भी किया। इसके साथ ही गैलेंट्री अवार्ड भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर लिखा, 'मध्य प्रदेश शांति का टापू है. इसकी शांति भंग करने की इजाजत किसी को नहीं है, चाहे वह नक्सली हो या कोई अपराधी. हमारी सरकार सज्जनों के लिए फूल से भी कोमल और दुर्जनों के लिए वज्र से ज्यादा कठोर है।'
कर्तव्यनिष्ठा और साहस की सराहना
ट्वीट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौह ने लिखा कि इस कार्रवाई को बालाघाट के एएसपी ने लीड किया. इस दौरान उनके साथ हॉक फोर्स और मध्य प्रदेश पुलिस के जवान भी मौजूद रहे. एसपी बालाघाट, आईजी बालाघाट रेंज और सीओ हॉक फोर्स ने पूरी कार्रवाई का मार्गदर्शन किया है। पुलिस जवानों को बढ़ाई देते हुए सीएम ने ट्वीट में लिखा कि 'मैं आपकी कर्तव्यनिष्ठा और साहस की सराहना करता हूं. मध्य प्रदेश को आप जैसे वीरों पर गर्व है.''












Click it and Unblock the Notifications