MP election 2023: चरम पर पहुंचा अंतिम दौर का प्रचार, जबलपुर की सीटों को साधने अमित शाह की रैली और रोड शो

MP election: बड़ी दमदारी के साथ पूरे मध्य प्रदेश चुनाव की जिम्मेदारी संभाले केन्द्रीय मंत्री अमित शाह 14 नवम्बर को जबलपुर में रहेंगे। बीजेपी की ओर से उनका अधिकृत प्रोग्राम जारी कर दिया गया है। शाह जबलपुर शहर की तीन सीटों को साधेंगे।

बीजेपी की ओर जारी अमित शाह के शेड्यूल में उत्तर मध्य, पूर्व और पश्चिम विधानसभा शामिल हैं। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री का 14 नवम्बर को शाम 4:30 बजे जबलपुर आगमन होगा। शाह डुमना विमानतल से हेलीकॉप्टर द्वारा मेडिकल बडडा दादा ग्राउंड मेडिकल कॉलेज के पीछे पहुंचेंगे।

MP-election-Last-round-of-campaign-amit-shah-jabalpur

पश्चिम विधानसभा में शाम 5 बजे अमित शाह, भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह के समर्थन मेंजनसभा को संबोधित करेंगे। यह सीट प्रदेश की हॉट सीटों में शामिल हैं। क्योकि टिकट वितरण से पहले यहां करीब आधा दर्जन कई स्थानीय दिग्गज नेता टिकट की जुगत में थे। लेकिन पार्टी ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची में इस सीट के लिए राकेश सिंह के रूप में सरप्राइजिंग नाम दिया। राकेश सिंह लगातार चार बार से सांसद हैं। उनके सामने कांग्रेस के पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक तरुण भनोत चुनाव मैदान में हैं।

पश्चिम सीट पर चुनावी सभा करने के बाद अमित शाह सड़क मार्ग से मालवीय चौक पहुंचेंगे, जहां शाम 5:45 पर उत्तर मध्य विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी अभिलाष पांडे के समर्थन में रोड शो करते हुए मिलोनीगंज, बड़ी खेरमाई पहुंचेंगे। उत्तर मध्य क्षेत्र में भी पार्टी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हैं। क्योकि यहां अभिलाष को टिकट दिए जाने का पार्टी में जमकर विरोध हुआ था।

उत्तर मध्य विधानसभा में प्रचार करते हुए शाह के रोड शो का काफिला पूर्व विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी अंचल सोनकर के समर्थन में भानतलैया पहुंचेगा। यहां से घमापुर फिर आगे शीतलामाई तक रोड शो करते हुए पार्टी के समर्थन में आशीर्वाद मांगेंगे। शाह शाम 7:15 बजे डुमना विमानतल से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। शाह के आगमन को लेकर पार्टी नेताओं ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+