‘मेढक वाली खीर’ देख स्कूली बच्चों के उड़े होश, टीचर को भी पता चली ये बात फिर......
जबलपुर, 30 अगस्त: मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों के लिए वितरित होने वाले मध्यान भोजन में फिर बड़ी गड़बड़ी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कभी सड़ा हुआ या बासा भोजन, तो कभी कीड़े या छिपकली मिला भोपाल परोसने की शिकायतें रही। जबलपुर के ताजा मामले में एक प्राइमरी स्कूल में बच्चों को खाने के साथ मेढक मिला। जिसे देख बच्चे घबरा गए। मध्यान भोजन की इस घटना की खबर जिला शिक्षा अधिकारी को लगी, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए है।

जबलपुर के रामपुर क्षेत्र नयागांव स्थित प्राइमरी स्कूल में यह बड़ी लापरवाही सामने आई है। सोशल मीडिया पर भी इसकी फोटो वायरल हो रही है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि स्कूल में बच्चों को जब मध्यान भोजन परोसा जा रहा था, तो खीर के साथ मेढक का बच्चा भी मिला। खाना खाने बैठे बच्चों की जैसे ही नजर मेढक पर पड़ी, तो उन्होंने खाने की थाली छोड़ दी। स्कूल में मौजूद शिक्षकों के भी खाने की थाली में मेढक देख होश उड़ गए। जिसकी शिकायत विभाग के बड़े अधिकारियों को की गई। यह भोजन जहां बना था, वह मामले से पल्ला झाड़ते नजर आए। उन्होंने स्कूल के स्टाफ को दलील दी कि खाना साफ़-सुथरी जगह पर ही बनता है, खीर में मेढक होने का सवाल ही नहीं उठता।

डीईओ ने दिए जांच के निर्देश
इस घटना की खबर जिला शिक्षा अधिकारी के पास भी पहुंची। डीईओ घनश्याम सोनी ने इस मामले को गंभीर माना है। उन्होंने इसकी जांच के निर्देश दिए है। उनका कहना है कि बच्चों की सेहत से जुड़े इस गंभीर मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि इससे पहले भी जिले के कई स्कूलों में ऐसी लापरवाही सामने आ चुकी है। विभाग द्वारा उनके खिलाफ की गई जांच में ठोस एक्शन न होने की वजह से यह सिलसिला बदस्तूर जारी है।ये ये भी पढ़े-मेक इन इंडिया की मिसाल 'नमो बम' की खेप स्वीडन रवाना, जमीन-हवा में दुश्मनों पर होगा वार












Click it and Unblock the Notifications