Madhya pradesh: गुंडों की तरह बुजुर्ग को पीटने वाला पुलिस कर्मी सस्पेंड, रीवा में पदस्थ है अनंत कुमार
जीआरपी और आरपीएफ ने पीड़ित बुजुर्ग का भी पता लगा लिया है। पीड़ित बुजुर्ग नरसिंहपुर जिले के करेली का रहने वाला है। पूछताछ में गोपाल प्रसाद ने बताया है कि स्टेशन पर एक व्यक्ति उसे गाली दे रहा था,
जबलपुर, 29 जुलाई: रेलवे स्टेशन पर बाप की उम्र के बुजुर्ग के साथ मारपीट फिर उसको घसीटकर रेल ट्रैक की तरफ लटकाने वाला मप्र पुलिस का जवान ही निकला। जबलपुर स्टेशन के CCTV फुटेज के आधार पर RPF ने भी आरोपी के बारे में एमपी पुलिस का होना बताया था। बर्बरतापूर्ण ढंग से मारपीट करने वाला पुलिस कर्मी ही है और वह रीवा जिले के लार थाने में पदस्थ है। उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

वायरल वीडियो से पुलिस विभाग में मचा हडकंप
27 जुलाई को जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म पर बुजुर्ग के साथ जानवरों की तरह मारपीट करने वाला कोई और नहीं, बल्कि मप्र पुलिस का जवान ही है। सोशल मीडिया में उसकी बर्बरता का वीडियो वायरल होने के बाद हडकंप मच गया। आरपीएफ और जीआरपी भी मामले की जांच में जुटी और स्टेशन के CCTV फुटेज खंगाले गए। जिसमें मारपीट कर रहे आरोपी की पहचान के लिए कई जिलों में फुटेज भेजे गए।
Recommended Video

पीड़ित बुजुर्ग नरसिंहपुर के करेली का रहने वाला
जीआरपी और आरपीएफ ने पीड़ित बुजुर्ग का भी पता लगा लिया है। पीड़ित बुजुर्ग नरसिंहपुर जिले के करेली का रहने वाला है। पूछताछ में गोपाल प्रसाद ने बताया है कि स्टेशन पर एक व्यक्ति उसे गाली दे रहा था, जिसकी शिकायत उसने वहां खड़े पुलिस कर्मी को की, तो वह उल्टा उसके साथ ही मारपीट करने लगा। इधर जीआरपी यह दलील भी दे रही है कि बुजुर्ग शराब का नशा करता है। कुछ लोगों को वह पहले से गालियां दे रहा था, उसके बाद विवाद की स्थिति बनी।
रीवा जिले के लार थाने में पदस्थ आरोपी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मारपीट करने वाले पुलिस कर्मी का नाम अनंत कुमार शर्मा है। वह रीवा जिले के लार थाने में पदस्थ है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी पुलिस कर्मी की पहचान हुई है। रीवा जिले के एसपी ने तत्काल प्रभाव से आरोपी पुलिस कर्मी को सस्पेंड कर दिया है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए है। वही अभी तक आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज नहीं की गई, जिस पर कई सवाल उठ रहे है।
ये भी पढ़े:Jabalpur News: पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या, आधा दर्जन युवकों ने घेरकर किया हमला












Click it and Unblock the Notifications