Jabalpur News: पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या, आधा दर्जन युवकों ने घेरकर किया हमला
हत्या की यह वारदात, रात को बेलबाग़ इलाके में हुई। मृतक के चाचा सोहन का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले राजू समुंद्रे के इशारे पर यह वारदात हुई। वीरू समुंद्रे का लड़का जय, अजय ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दि
जबलपुर, 27 जुलाई: पुरानी रंजिश के चलते जबलपुर में एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक अरुण चौटेल नगर निगम का दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी था, जब काम से वापस घर लौटा तो उसे पड़ोस में रहने वाले कुछ तत्वों ने घेर लिया। उस पर धारदार हथियारों से पहले हमला किया, फिर चीप पटककर उसे मार डाला। वारदात के बाद पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया है।

हत्या की यह वारदात, रात को बेलबाग़ इलाके में हुई। मृतक के चाचा सोहन का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले राजू समुंद्रे के इशारे पर यह वारदात हुई। वीरू समुंद्रे का लड़का जय, अजय ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। बताया गया कि जब अरुण काम से वापस घर लौट रहा था तो आरोपियों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। उसे घर से कुछ दूरी पर ले गए, जहाँ उस पर ताबड़तोड़ घातक हथियारों से वार किए। तभी एक आरोपी ने उस पर चीप पटक दी। परिजन अरुण को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
काफी समय से चला आ रहा था पुराना विवाद
मृतक के चाचा सोहन ने बताया कि उनके परिवार का राजू समुंद्रे से पुराना विवाद चला आ रहा है। पुराने विवाद में वह जेल भी जा चुका है। बीच में कुछ दिनों पहले भी राजू और उसका परिवार जान से मारने की धमकी दे चुका था। लेकिन बुधवार को योजनाबद्ध तरीके से वीरू के लड़कों और उसके अन्य साथियों ने मिलकर अरुण की जान ले ली। कहा जा रहा है कि वारदात में प्रयुक्त घातक हथियार क्षेत्र के रिंकू राना नाम का युवक अपने घर से लेकर आया था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी। जिसमें कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।
ये भी पढ़े-Jabalpur News: फैलाया था मछलियों के शिकार के लिए करंट का जाल, मर गया इंसान












Click it and Unblock the Notifications