Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jabalpur News: क्रिसमस न्यू ईयर में कानून व्यवस्था बिगड़ी, तो अफसरों पर गिरेगी गाज, जबलपुर कलेक्टर का फरमान

MP के जबलपुर में क्रिसमस और न्यू ईयर में कोई गड़बड़ी होने पर संबंधित इलाके के अफसर जिम्मेदार होंगे। ऐसे अफसरों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस बारे में कलेक्टर ने सभी को चेतवानी जारी की है।

jabalpur

जबलपुर में क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन में यदि कानून व्यवस्था बिगड़ी तो अधिकारियों की खैर नहीं रहेगी। कलेक्टर सौरव कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाईं गई है, वे संबंधित क्षेत्रों में फील्ड पर रहे। एसडीएम और कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों को पुलिस अधिकारियों के साथ क्रिसमस और नववर्ष की पूर्व रात्रि को भ्रमण करने कहा गया है। दोनों ही मौके पर आयोजन स्थलों में कोई भी अमर्यादित गतिविधि न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।

jabalpur

क्रिसमस फिर नए साल के जश्न में कोई खलल पैदा न हो इसके लिए जबलपुर प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए है। क्षेत्रवार अधिकारियों को तैनात किया जा रहा है। ताकि कोई गड़बड़ी न होने पाए। क्रिसमस पर गिरजाघरों और उसके आसपास लाइट, सफाई की पर्याप्त व्यवस्था एक दिन पहले ही दुरुस्त कर ली जाएगी। दोनों ही ख़ास मौकों पर व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों के सिलसिले में कलेक्टर सौरव कुमार सुमन ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा भी की। कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने एक आदेश भी जारी किया है। जिले के सभी एसडीएम और कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों को पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर नजर रखने के निर्देश दिये हैं।

jabalpur

आदेश में एसडीएम और कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों को पुलिस अधिकारियों के साथ क्रिसमस और नववर्ष की पूर्व रात्रि को भ्रमण करने कहा गया है। इसके साथ ही कानून व्यवस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण गतिविधियों की सूचना अपर जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस कंट्रोल रूम को देने के निर्देश दिये गये हैं। कलेक्टर ने आदेश में त्यौहार के मद्देनजर साफ-सफाई, पेयजल और बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने कहा है । इसके लिए नगर निगम, विद्युत विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी। क्रिसमस और नए साल जश्न शांति पूर्ण रहे, इस पर अफसरों को फोकस करने कहा है। यदि कही गड़बड़ियाँ सामने आई तो संबंधित क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़े-Jabalpur News: 'ये पुलिस तो पैग लगाती है..', जबलपुर में शराब के नशे में वारंट की तामीली Video Viral

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+