Ladli Behna Yojana: केवाईसी करने में लापरवाह कियोस्क सेंटर सील, जबलपुर में कलेक्टर ने संचालक को लगाई फटकार

जबलपुर में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं के आवेदन पत्र प्राप्त करने लगाये जा रहे शिविरों में महिलाओं की खूब भीड़ उमड़ रही हैं। कलेक्टर ने आवेदन सेंटर्स और कैंप का निरीक्षण किया।

madhya pradesh

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश सरकार बेहद महत्त्वकांक्षी लाड़ली बहना योजना की आवेदन प्रक्रिया जारी हैं। पात्र आवेदकों के ई- केवाईसी कियोस्क सेंटर्स को करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन जबलपुर में एक सेंटर द्वारा कार्य में लापरवाही बरती जा रही थी। कलेक्टर के निरीक्षण में पता चला कि अभी तक संबंधित सेंटर के जरिए सिर्फ 17 आवेदक महिलाओं की ही प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। यह देखकर कलेक्टर ने फटकार लगाते हुए नमामि पेन कार्ड सेंटर एंड ऑनलाइन सर्विसेज कियोस्क सेंटर को सील करने के निर्देश दिए। जबलपुर में 4 दिनों में अभी तक कुल 59 हजार 53 पात्र महिलाओं के आवेदन ऑनलाइन किये जा चुके हैं ।

सील

लाड़ली बहना योजना के लाभ के लिए लगाए गए शिविरों और व्यवस्थाओं का जायजा लेने कलेक्टर बरेला पहुँचे। यहां कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने वार्ड क्रमांक बारह स्थित ऑनलाइन कियोस्क एवं कॉमन सर्विस सेंटर को सील करा दिया है। नमामि पेन कार्ड सेंटर एंड ऑनलाइन सर्विसेज नाम के इस कियोस्क सेंटर के विरुद्ध यह कार्यवाही मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की पात्र महिलाओं की ई- केवाईसी करने में रुचि नहीं दिखाये जाने पर की गई। इस सेंटर द्वारा नौ मार्च से अभी तक केवल 17 महिलाओं की ही ई-केवायसी की गई थी। कलेक्टर ने ई-केवायसी की धीमी गति पर नाराजगी भी जताई।

कैंप

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत जबलपुर जिले में चौथे दिन 14 हजार 546 आवेदन ऑनलाइन दर्ज किये गये हैं । इन्हें मिलाकर योजना के तहत चार दिनों में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगाये जा रहे शिविरों के माध्यम से कुल 59 हजार 053 पात्र महिलाओं के आवेदन ऑनलाइन किये जा चुके हैं । जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस चित्रांशु त्रिपाठी के मुताबिक मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत बुधवार की शाम 7.30 बजे तक कुल दर्ज हुये आवेदनों में से नगर निगम जबलपुर में 13 हजार 037, जनपद पंचायत मझौली में 8 हजार 318, जनपद पंचायत पाटन में 6 हजार 395, जनपद पंचायत सिहोरा में 5 हजार 692, जनपद पंचायत शहपुरा में 5 हजार 628, जनपद पंचायत जबलपुर में 5 हजार 088, जनपद पंचायत कुंडम में 4 हजार 945, जनपद पंचायत पनागर में 4 हजार 530, नगर पालिका सिहोरा में 1 हजार 815, नगर परिषद पाटन में 644, नगर परिषद बरेला में 565, नगर परिषद मझौली में 550, नगर परिषद कटंगी में 526, जबलपुर केंट क्षेत्र में 456, नगर परिषद भेड़ाघाट में 347, नगर परिषद शहपुरा में 315 तथा नगर पालिका पनागर में 202 आवेदन ऑनलाइन दर्ज किये गये हैं। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत शिविरों के माध्यम से पात्र महिलाओं के आवेदन ऑनलाइन दर्ज करने की प्रक्रिया 30 अप्रैल तक जारी रहेगी।

ये भी पढ़े- MP में महिला सशक्तिकरण का नया युग शुरू हुआ, बदलाव लाई है लाड़ली लक्ष्मी योजना: सीएम शिवराज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+