Ladli Behna Yojana हितग्राही सम्मलेन में मौसम का खलल, सीएम शिवराज का जबलपुर विजिट कैंसिल, मची अफरा-तफरी

जबलपुर में शुक्रवार को गैरिसन ग्राउंड में आयोजित लाडली बहना महासम्मेलन पर मौसम की मार पड़ी। सीएम शिवराज का आगमन निरस्त होने के साथ प्रशासन को आयोजन भी रद्द करना पड़ा।

jabalpur news

Ladli Behna Yojana beneficiary conference: मध्य प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी, बारिश से सरकारी आयोजन भी प्रभावित हुए। जबलपुर में लाड़ली बहना योजना हितग्राही सम्मलेन भी था। लेकिन ख़राब मौसम की वजह से प्रशासन को आयोजन निरस्त करना पड़ा।

jabalpur cm visit

पूर्व निर्धारित इस आयोजन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का शाम 4 बजे आगमन होना था। ठीक इससे पहले 40 किमी की रफ़्तार से तेज आंधी चली। जिससे आयोजन स्थल पर पंडाल और जरुरी तैयारियां बुरी तरह प्रभावित हुई। ख़राब मौसम की वजह से सीएम भी नहीं आ सकें।

mp न्यूज़

तेज गरज-चमक के साथ कुछ देर के लिए हल्की बारिश भी हुई। इससे आयोजन में पहुंची महिला हितग्राहियों में अफरा-तफरी जैसी स्थिति भी निर्मित हो गई। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने आयोजन को रद्द करते हुए महिलाओं को वापस अपने घर रवाना किया। सम्मलेन में सीएम संवाद कार्यक्रम भी रखा गया था।

ladli behna yojana

शहर के गैरिसन ग्राउंड करीब एक लाख महिलाओं के शामिल होने के हिसाब से सभी तैयारियां की गई थी। बड़े स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम के लिए वाटर प्रूफ विशाल डोम भी लगाया गया था। लेकिन दोपहर को मौसम में अचानक हुए बदलाव ने सभी इंतजामों पर पानी फेर दिया।

ladli behna scheme

सम्मेलन स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा शासन की प्रमुख योजनाओं पर केंद्रित प्रदर्शनी भी लगाई गई। जो तेज आंधी बिखर गई। होर्डिंग कट-आउट हवा के झोंके में फट गए। टेबल-कुर्सियां भी अस्त-व्यस्त हो गई। इस आयोजन में सीएम जबलपुर में करोड़ों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण भी करने वाले थे।

mausam

मौसम ने ऐसा कहर ढाया कि आयोजन में पहुंचने उत्सुक कई हितग्राहियों को बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा। डुमना एयरपोर्ट रोड पर एक स्कॉर्पियों गाड़ी भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तेज आंधी में वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया। जिसमें सवार दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

ये भी पढ़े- MP News: भोपाल-इंदौर में सितंबर तक मेट्रो चलाने को लेकर CM शिवराज ने दिल्ली में रेल मंत्री से की मुलाकात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+