Photo: हे भगवान ! लंगोट लगाकर शिवलिंग जैसी आकृति पर चढ़ा संत Viral, पब्लिक बोली ये है ढोंगी, पुलिस में शिकायत
बतौर संत पूजे जाने मध्य प्रदेश के भैयाजी सरकार के शिवलिंग आकृति पर चढ़े और बैठे हुए फोटो वायरल हुए है। जिससे नया बबाल खड़ा हो गया है। जबलपुर के रहने वाले भैयाजी सरकार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

किसी वजह से देश भर में कही हिन्दू संस्कृति तो कही देवी देवताओं के अपमान पर तूफ़ान खड़ा होते आपने देखा होगा। ऐसे मामलों में कई संत महात्मा भी अपनी प्रतिक्रियाएं देते आए और उन्होंने अपना विरोध भी दर्ज किया। लेकिन ताजा मामला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही कुछ तस्वीरों ने नया बबाल खड़ा कर दिया हैं। खुद को बड़ा नर्मदा भक्त होने का दावा करने वाले भैयाजी सरकार लंगोट लगाए शिवलिंग आकृति पर चढ़े-बैठे दिख रहे है। इनके नाम के आगे समर्थ गुरु का तमगा भी लगा है और संत के रूप में पूजे जाते है।

चर्चित नाम भैया जी सरकार...मप्र के जबलपुर से वास्ता रखते है। इससे पहले आपने किसी साधू-संत का ऐसा रूप नहीं देखा होगा, कि वह भगवान शंकर के शिवलिंग जैसी दिखने वाली आकृति पर चढ़कर फोटो शूट करा रहा हो। सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे भैयाजी सरकार के इन फोटो को देखकर लोग भड़क गए है। फोटो में जमीन पर शिवलिंग जैसी आकृति नजर आ रही है, जिसमें करोड़ों लोगों की आस्था बसती है। उस पर लंगोट लगाए भैया जी सरकार एक तस्वीर में खड़े और एक तस्वीर में बैठे नजर आ रहे है। यह फोटो कहां के है कि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी हैं। वन इंडिया भी इन वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करता, लेकिन बताया जा रहा है कि भैयाजी सरकार इन दिनों नर्मदा परिक्रमा पर है। गुजरात जाते वक्त रास्ते में किसी धार्मिक जगह पर ठहरकर ये फोटो शूट कराए गए।

इस मामले को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई है। जबलपुर के एडवोकेट रमेश शुक्ला ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज की है। भैयाजी सरकार के खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई की मांग उठ रही है। आम लोगों का कहना है कि इससे लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है और भैयाजी सरकार को संत नहीं माना जा सकता। भगवा चोले की आड़ में ऐसे ढोंग करने वालों का बहिष्कार करना चाहिए।
ये भी पढ़े-Shivling: क्या है 'शिवलिंग' का सही अर्थ? क्यों मानते हैं इसे शक्ति का प्रतीक?
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications