Jabalpur में लॉ यूनिवर्सिटी छात्रा और कथित सेना अधिकारियों का Video Viral, छेड़छाड़ का आरोप, एक्शन मोड में पुलिस
जबलपुर रिज रोड में आर्मी लिखी लाल रंग की कार से उतरे दो व्यक्तियों और लॉ स्टूडेंट के बीच विवाद का वीडियो चर्चा में हैं। छात्रा ने सेना के अधिकारियों पर कथित तौर पर बदसलूकी और छेड़छाड़ का आरोप लगाया हैं।

Jabalpur Video Viral: एमपी के जबलपुर लॉ यूनिवर्सिटी की गर्ल स्टूडेंट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें कथित तौर पर दो व्यक्तियों पर छात्रा छेड़छाड़ का आरोप लगाते सुनाई दे रही हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो करीब 15 दिन पहले का बताया जा रहा है। गोराबाजार थाना प्रभारी ने बताया कि आर्मी एरिया रिज रोड पर यह घटना हुई। जहां धर्मशास्त्र विभाग की लॉ यूनिवर्सिटी है। 21 मार्च की रात स्टूडेंट यूनिवर्सिटी के हॉस्टल लौट रही थी।

पुलिस के मुताबिक महाराष्ट्र नागपुर की रहने वाली लॉ स्टूडेंट अपने दो साथी के साथ रेस्टोरेंट से खाना खा कर लौटे थे। तभी यूनिवर्सिटी कैंपस के नजदीक लाल रंग की स्विफ्ट कार, जिसमें आर्मी लिखा था। उसमें से दो व्यक्ति उतरे, और सवाल जवाब करने लगे।
Recommended Video

घटना से संबंधित व्यक्ति इंग्लिश में भी बात कर रहे थे। छात्रा द्वारा दर्ज कराई शिकायत में छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया। वह कार में जबरदस्ती बैठने का दबाब बनाने लगे। छात्रा के दोस्त ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की।

सड़क पर हंगामा सुनकर यूनिवर्सिटी के सुरक्षा कर्मी भी मौके पर पहुंचे। किसी तरह आरोपियों से बचाया गया। बाद में मालूम हुआ कि आरोपी सेना में अधिकारी हैं। इस संबंध में यूनिवर्सिटी कुलपति ने भी सेना को पत्र लिखा था।

उधर सेना की ओर से एक शिकायत दर्ज कराई गई हैं। जिसमें आरोप छात्रा और उसके दो साथियों पर संदिग्ध परिस्थिति में घूमने का आरोप लगाया गया। जबकि स्टूडेंट यूनियन का कहना है कि छात्रा नियम मुताबिक समय पर अपने कैंपस लौट रहे थे।

फिलहाल इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच तेज कर दी हैं। वायरल वीडियो सामने आने के बाद आरोपियों की पहचान की जा रही हैं। जांच पूरी होने के बाद पुलिस कार्रवाई करने की बात कह रही है।
ये भी पढ़े- स्कूल बस के कैमरे बंद कर छात्रा से करता था छेड़छाड़, महिला अटेंडर भी नहीं थी












Click it and Unblock the Notifications