Jabalpur News: साहब कुत्ते ने बकरी के बच्चे को मार डाला, FIR दर्ज करो और आरोपी को फांसी दो Video Viral

इंसानों के मामले सुलझाने और अपराधियों की धरपकड़ करने करने वाली मध्य प्रदेश पुलिस को इन दिनों ऐसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जो सरहद पर जंग लड़ने से कम नहीं। जबलपुर के रिसॉर्ट में गर्लफ्रेंड मर्डर केस का आरोपी पुलिस छका रहा है और नई चुनौती बकरी के बच्चे की मौत सुलझाने की सामने आ गई है। मेमने यानि बाकी के बच्चे की लाश लेकर पुलिस थाने पहुंची महिला का आरोप है कि पड़ोसी के कुत्ते ने मेमने को मार डाला। FIR की जिद फिर आरोपी को फांसी की सजा की वह मांग कर रही है।

पुलिस में अब ऐसी शिकायतों का बोझ

पुलिस में अब ऐसी शिकायतों का बोझ

इंसानों की भागमभाग दुनिया में कई बार ऐसे मामले सामने आते है, जो सरकारी महकमों को भी सोचने के लिए मजबूर कर देते है कि उनकी जिम्मेदारी क्या-क्या है? आम लोगों की शिकायतों के बीच जानवरों से जुड़े मारपीट के मामलों से पुलिस को गुजरना पड़ रहा है। ऐसा ही मामला मप्र के जबलपुर ग्रामीण इलाके चरगंवा में सामने आया है। जहां बकरी के बच्चे ‘मेमने' को पड़ोसी के कुत्ते ने काट लिया फिर थोड़ी देर बाद उस मेमने की मौत हो गई ।

मेमने की लाश लेकर थाने पहुंची मालकिन

मेमने की लाश लेकर थाने पहुंची मालकिन

शिकायत तक तो यह मामला ठीक था। लेकिन हद तो तब हो गई जब भड़पुरा गांव में रहने वाली बबीता बाई रजक अपने पति के साथ मृत बकरी के बच्चे की लाश लेकर चरगंवा थाने पहुंच गई। जोर-जोर से रोने लगी और मेमने की मौत को लेकर पुलिस से FIR दर्ज करने की मांग करने लगी। उसका आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले टक्कल बर्मन के पालतू कुत्ते ने बकरी के बच्चे पर हमला किया। मेमने को कुत्ते ने बुरी तरह काटा, जिसके कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई है। रोती-बिलखती बबीता का कहना था कि उसके घर पल रहा बकरी का बच्चा परिवार के सदस्य की तरह था।

Recommended Video

    थाने पहुंच गया बकरी-कुत्ते का मामला
    जांच में जुटी पुलिस, पीएम के लिए भिजवाया शव

    जांच में जुटी पुलिस, पीएम के लिए भिजवाया शव

    शिकायतकर्ता महिला की व्यथा सुनकर पुलिस को भी मामले की जांच शुरू करना पड़ा। मेमने के शव को पोस्टमार्टम के लिए वेटरनरी हॉस्पिटल भिजवाया गया। साथ ही मालकिन और आरोपी कुत्ते के मालिक के भी बयान दर्ज किए जा रहे है। घटना स्थल का मुआयना करने पहुंची पुलिस टीम ने घटना के संबंध में कई लोगों से पूछताछ भी की। लेकिन अभी तक पीड़ित के अलावा ऐसा कोई चश्मदीद नहीं मिला जो यह बता सकें कि बकरी के बच्चे को टक्कल बर्मन के कुत्ते ने ही काटा।

    फांसी की सजा की मांग, पुलिस रह गई सन्न

    फांसी की सजा की मांग, पुलिस रह गई सन्न

    पालतू कुत्ते और बकरी के बच्चे के बीच की इस कहानी में पुलिस के उस वक्त कान खड़े हो गए, बकरी के बच्चे की मालकिन बोली कि FIR के अलावा आरोपी को फांसी की सजा दिलाई जाए। पुलिस थाने में घंटों इस मामले को लेकर गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। कुत्ता मालिक के समर्थक भी पहुंच गए और महिला के आरोपों को बेबुनियाद बताते रहे। काफी देर बाद टीआई विनोद पाठक के उचित कार्रवाई के आश्वासन पर महिला मानी फिर वापस अपने घर लौटी।

    ऐसी जिम्मेदारी किस काम की ?

    ऐसी जिम्मेदारी किस काम की ?

    आम आदमी नींद से लेकर जागने तक के हर सुरक्षा मापदंडों को निभाने का बोझ पुलिस के कंधो पर रहता है। सार्वजनिक व्यवस्था हो, अपराध की रोकथाम या फिर किसी वीआईपी के मूवमेंट में उनकी सुरक्षा पर पहरा, चौबीसों घंटे ड्यूटी निभाना होता है। लॉ इन ऑर्डर का ख्याल रखने की भी प्राथमिकता होती है। ऐसी स्थितियों के बीच पालतू जानवरों से जुड़े झगड़े-फसाद पुलिस की टेंशन और बढ़ा रहे है। इस बीच पुलिस जानवरों के मामले निपटाए कि इंसानों के.. ।

    ये भी पढ़े-MP News: चश्मा लगाए बुजुर्ग की तरह शक्ल, बकरियां दे रही अजीब बच्चों को जन्म, देखकर घबराए लोग Video viral

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+