Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jabalpur News: फैलाया था मछलियों के शिकार के लिए करंट का जाल, मर गया इंसान

तिंसी नहर के पास कोई अज्ञात व्यक्ति अचेत हालत में पड़ा हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतक के पास एक बांस में लिपटा हुआ बिजली का खुला तार पड़ा है। जिसमें बिजली का प्रवाह बना हुआ था।

जबलपुर, 26 जुलाई: कहते है जो दूसरों के लिए जाल बुनते है, कभी-कभी जाल बुनने वाले ही उसमें फंस जाते है। कुछ ऐसा ही एमपी के जबलपुर में हुआ, जहाँ मछलियों के शिकार के लिए जिस व्यक्ति ने करंट का जाल फैलाया, वही उसकी चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया गया कि मृतक मछलियों के शिकार के लिए तालाब-नहर में करंट बिछाने का ठेका लेता था। लेकिन घटना के दिन वह खुद मछलियों का शिकार कर रहा था।

fish

मप्र के जबलपुर में प्रमोद कुलस्ते नाम के शख्स को मछलियों का शिकार करना महंगा साबित हुआ। बरगी इलाके में तिंसी नहर के नजदीक रहने वाला प्रमोद लंबे अनाधिकृत रूप से मछलियों का कारोबार करता था। इसके लिए वह शहर के कई तालाब और नहर से मछलियों को पकड़ने अलग-अलग कई तरीकों का इस्तेमाल करता था। कई मर्तबा वह तालाब और नहर में मछलियों का शिकार करने बिजली का करंट बिछा देता देता था। इस धंधे में लगे दूसरे लोग प्रमोद को करंट बिछाने का काम भी देते थे, जिसके एवज में उसे कुछ पैसे मिलते थे। करंट बिछाने के अलावा मछलियों का शिकार करने प्रमोद के बड़े-बड़े जाल का इस्तेमाल करता था।

fish 2

तिंसी नहर में बिछाया था करंट
बरगी पुलिस को सूचना मिली कि तिंसी नहर के पास कोई अज्ञात व्यक्ति अचेत हालत में पड़ा हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतक के पास एक बांस में लिपटा हुआ बिजली का खुला तार पड़ा है। जिसमें बिजली का प्रवाह बना हुआ था। उससे जुड़े तारों का एक जाल नहर के एक हिस्से में डला था, जिसका पहले तो पुलिस ने कनेक्शन हटवाया फिर मृतक शिनाख्तगी के प्रयास शुरू हुए। ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर मृतक की प्रमोद कुलस्ते के रूप में पहचान हुई जिसे अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किया जा चुका था। परिजनों से पूछताछ के बाद मालूम हुआ कि प्रमोद हर रोज मछलियों के शिकार के लिए निकलता घर से निकलता था। घर वालों की आजीविका का वही साधन था।

ये भी पढ़े-जान बचाने खेत में भागा तेंदुआ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू, टूट गए उसके दांत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+