Jabalpur News: एमपी के चुनावी शोर-गुल थमने के ठीक पहले अमित शाह का क्यों बन रहा जबलपुर प्लान? ये है ख़ास वजह
Jabalpur News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में वोटिंग की जैसे-जैसे तारीख करीब आ रही हैं, वैसे-वैसे प्रत्याशियों और पार्टी के दिग्गजों की ज्यादा से ज्यादा चुनावी सभा करने की कोशिश हैं। जबलपुर की आठ विधानसभा सीटों पर बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हैं।
चुनावी सभा के लिए पीएम मोदी समेत कई दिग्गज इस क्षेत्र में आ चुके हैं। कांग्रेस के राहुल गांधी और बड़े नेता भी चुनावी सभा कर चुके हैं। आखिरी दौर के प्रचार में अब केन्द्रीय मंत्री अमित शाह के आगमन की सुगबुगाहट हैं।
अधिकारिक तौर पर तो नहीं, लेकिन बीजेपी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दीपावली के तीन दिन बाद यानि 14 नवंबर को अमित शाह जबलपुर आ सकते हैं। इससे पहले वह प्रत्याशियों के टिकट वितरण के बाद आए थे। उन्होंने संभागीय दफ्तर में बैठक भी ली थी।

जबलपुर समेत महाकौशल की 38 सीटों पर कमल खिलने का दावा कर रही बीजेपी इस इलेक्शन को जरा भी हलके में नहीं ले रही हैं। जबलपुर में इस बार पश्चिम सीट पर चार बार के सांसद राकेश सिंह को चुनाव मैदान में उतारा हैं। वहीं उत्तर मध्य सीट से युवा चेहरे के तौर ब्राह्मण कार्ड के रूप में अभिलाष पांडे को प्रत्याशी बनाया गया हैं।
आठ में से इन दोनों सीटों पर सरप्राइज टिकट बीजेपी की जीत के लिए चुनौती बने हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक अंतिम दौर में अमित शाह की जबलपुर शहर की चारों सीटों पर सभा और रोड शो हो सकता हैं। ऑफिशियल शेड्यूल तो नहीं आया, लेकिन उनके स्थानीय स्तर पर उनके आगमन और आयोजित होने वाले प्रोग्राम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications