Jabalpur News: 5 रुपए की चाय ने ले ली हिस्ट्रीशीटर बदमाश की जान, वारदात के बाद बैठा रहा आरोपी
जबलपुर, 31 अगस्त: क्या आप यह सोच सकते है कि मुफ्त की चाय किसी की जान लेने की वजह बन जाए? मप्र के जबलपुर में ऐसा ही मामला सामने आया, अक्सर मुफ्त की चाय पीने वाले रंगदार एक हिस्ट्रीशीटर को उसकी कीमत अपनी जान गंवाकर चुकानी पड़ी। चाय वाले ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश की चाक़ू मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह दुकान पर ही बैठा रहा।


अपने सामने मां को धक्का देता देख मुकद्दर के सिर खून सवार हो गया। उसने दुकान में रखा चाक़ू निकाला और रफ़ी पर ताबड़तोड़ वार किए। जिसमें उसके गले पर भी एक वार हुआ और वह बुरी तरह जख्मी हो गया। लहूलुहान हालत में पड़े हिस्ट्रीशीटर बदमाश को इलाज के लिए जब तक लोग अस्पताल पहुंचाते, उसने बाच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। ख़ास बात यह थी कि वारदात के बाद आरोपी मुकद्दर फरार नहीं हुआ, वह दुकान में ही बैठा रहा। पुलिस ने मौके से ही उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसने बताया कि मृतक कई बार उसे जान से मारने की धमकी भी दे चुका था। मुफ्त की चाय पीने के अलावा कई बार जबरदस्ती पैसे भी छुड़ाकर भाग जाता था। समझाइश के बाबजूद जब वह नहीं माना और उसकी मां को धक्का दिया, तो उसके सब्र का बांध टूट गया।












Click it and Unblock the Notifications