Jabalpur News: जबलपुर में BSP प्रत्याशी को लाठियों से कूटा, पाटन विधानसभा क्षेत्र में घटना, कार्यकर्ता भी घायल
Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अजय अहिरवार पर चुनाव प्रचार के दौरान कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जरा सी बात पर हुई बहस कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई और अहिरवार को लाठियों से पीटा गया।
लहुलुहान हालत में पुलिस थाने पहुंचे घायल प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने चुनाव मैदान में विरोधी प्रत्याशियों पर हमले का आरोप लगाया हैं। अजय के सिर और हाथ-पैर में चोटें पहुँची हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

घायल अजय अहिरवार ने बताया कि रविवार की दोपहर डूडी गांव में प्रचार चल रहा था। इसी दौरान दो लोगों के बीच विवाद हुआ, फिर उनमें से एक व्यक्ति ने गांव की दुकान में रखा तराजू उनकी तरफ फेंककर मारा। जब इस घटना का विरोध किया तो कुछ लोग और आ गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं समेत अजय पर लाठियों से दनादन वार किए।
घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। वहीं बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने कहा कि विरोधी दल के प्रत्याशी उनको मिल रहे जनसमर्थन से घबराए हुए हैं। उन्हें अपनी हार का डर सता रहा हैं। लिहाजा चुनाव प्रचार को प्रभावित करने ऐसे हमलों के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। अजय अहिरवार ने जिला निर्वाचन अधिकारी से भी इस घटना की शिकायत की हैं।












Click it and Unblock the Notifications