Jabalpur में खूनी Love Story, सगे भाई ने लवर की हत्या कर नदी में फेंकी लाश, बाप-बेटे अरेस्ट
मध्य प्रदेश के जबलपुर में बहन के साथ उसके प्रेमी की मुलाकात भाई को इतनी नागवार गुजरी कि उसने प्रेमी की जान ले ली। घटना के बाद शव नदी में फेंक दिया।

Jabalpur Love story: एमपी के जबलपुर में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे उसके लवर को प्रेमिका के भाई और पिता ने मौत की सजा दी। लड़की के भाई ने प्रेमी के सिर पर ऐसा हमला किया कि उसका भेजा अलग हो गया। फिर लाश को नदी में फेंक दिया।
मामला जबलपुर के ग्रामीण कटंगी इलाके का है। जहां शव के खून से लाल नदी का पानी देख लोगों के होश उड़ गए। लोग जब नजदीक पहुंचे तो नदी के पानी में लाश उतरा रही थी। फ़ौरन इस मामले की खबर पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने नदी से शव को बाहर निकलवाया और जांच पड़ताल शुरू की तो मृतक की पहचान भैरवघाट निवासी 30 वर्षीय राजा उर्फ कृष्णकांत लोधी के रूप में हुई है। फिर घटना की मृतक के परिजनों को सूचना दी गई।
कटंगी थाना प्रभारी शिवमंगल के मुताबिक मृतक राजा उर्फ़ कृष्णकांत गांव से अपने मामा के घर पौड़ी पहुंचा था। पड़ोस में ही हनुमत सिंह लोधी का घर है, जिसकी बेटी से वह मोहब्बत करता था। दोनों के बीच काफी वक्त से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन लड़की का पिता और उसका भाई इस रिश्ते के खिलाफ थे। आपस में मिलने पर भी रोक लगा दी थी। पुलिस ने बताया है कि राजा जब मामा के यहां पहुंचा तो देर रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने चला गया।

तभी दोनों को लड़की के पिता हनुमंत सिंह और भाई राजुल ने देख लिया। भाई के सिर खून सवार को गया। लोहे के पाइप से राजुल ने राजा के सिर पर ऐसा हमला किया कि उसका भेजा अलग हो गया। बाद में बाप-बेटे ने मृतक का शव ठिकाने लगाने का प्लान किया। गांव के नजदीक नदी में राजा की लाश को फेंक दिया। हालांकि पुलिस को जैसे ही इस वारदात की कहानी पता चली तो बिना देर किए आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications