India Smart Cities Awards Expo में जबलपुर को मिले दो अवार्ड, बेस्ट सीईओ ऑफ द ईयर और गवर्नेंस एकॉनमी में अव्वल

स्मार्ट सिटी बनने की दौड़ में मध्य प्रदेश का जबलपुर भी शामिल है। इस शहर को एक बार फ़िर देश-विदेश मे ख्याति मिली है। स्मार्ट सिटी एक्सपो में दो अवार्ड मिले हैं।

jabalpur

Jabalpur got two awards in India Smart Cities expo: देश के एक सैकड़ा से ज्यादा शहरों को 'स्मार्ट' बनाने जी तोड़ मेहनत की जा रही हैं। पीएम मोदी की दूरगामी सोच के नतीजे भी सामने आते जा रहे हैं। एमपी का जबलपुर शहर भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं। आठवें इनिदा स्मार्ट सिटी अवार्ड एक्सपो में जबलपुर को दो अवार्ड से नवाजा गया।

smart city

दिल्ली के प्रगति मैदान मे 27 मार्च से 29 मार्च तक 3 दिवसीय 8th India Smart Cities Awards Expo आयोजित किया गया था। जिसमें देश भर के कई शहरों में चल रहे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स और किए गए कार्यों का प्रिजेन्टेशन हुआ। जिमसें जबलपुर स्मार्ट सिटी को दो अवार्ड मिले। पहला अवार्ड बेस्ट सीईओ ऑफ द ईयर के लिए निधि सिंह राजपूत नवाजी गई। वही दूसरा अवार्ड गवर्नेंस और एकॉनमी के लिए प्राप्त हुआ। जबलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ चंद्रप्रताप गोहल ने एक्सपो जबलपुर का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने स्मार्ट सिटी जबलपुर द्वारा किये गये कार्यो मे निवेश के अवसरों विषय पर जानकारी दी। ताकि स्मार्ट सिटी द्वारा की गई परियोजनाओं को लाभ मिल सकें। एक्सपो के आखिरी दिन अवार्ड सेरेमनी थी। जबलपुर के नाम हुए अवार्ड को स्मार्ट सिटी के जीआईएस एक्सपर्ट बालेंद्र शुक्ला, ई- गवर्नेंस मैनेजर गजेंद्र सिंह एवं प्रोग्रामर योगेश भालेराव ने प्राप्त किया।

आपको बता दें कि जबलपुर में केंद्र सरकार की गाइडलाइन के तहत करोड़ों के विकास कार्य चल रहे हैं। स्मार्ट सिटी के तय मापदंडों के हिसाब से राज्य सरकार की भी इसमें भागीदारी है। सीएम शिवराज सिंह की लगातार मॉनिटरिंग का नतीजा है कि स्मार्ट सिटी के चयनित शहरों में रुके हुए प्रोजेक्ट्स में फिर से गति आई हैं। सरकार की ओर से भी परियोजनाओं के लिए भरपूर बजट मुहैया कराया जा रहा हैं। बीते दिनों समीक्षा बैठक के दौरान भी सीएम ने कंपनी के अधिकारियों को समय सीमा में सभी प्रोजेक्ट पूरे करने के निर्देश जारी किए थे। जबलपुर स्मार्ट सिटी कंपनी के खाते में आए अवार्ड से अधिकारी कर्मचारी भी गदगद है। उनका हौसला भी बढ़ा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+