Jabalpur Election Result 2023: जबलपुर की 8 सीटों में से 7 में Congress की हवा खराब, नतीजों से BJP गदगद
Jabalpur Election Result 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में वोटों की काउंटिंग हो गई। चार राउंड की मतगणना में जबलपुर की आठ सीटों में से सात सीटों पर बीजेपी ने जो बढ़त बनाई, वो काउंटिंग के आखिरी दौर तक जारी रही। 2018 के चुनाव में यहां से बीजेपी को दो सीटों का नुकसान हुआ था।
सत्ता के संग्राम के नतीजे हर किसी को चौका रहे है। 230 सीटों पर सामने आए शुरुआती रुझान में बीजेपी ने 150 सीटों से ज्यादा बढ़त बना ली थी। वहीं से लोगों ने मान लिया था कि अब मध्य प्रदेश में कमल खिला ही रहेगा।
जबाव में कांग्रेस महज 48 सीटों के नुकसान के साथ सिर्फ 66 सीटों का आंकड़ा ही छू सकी। चुनाव परिणामों में इतना अंतर बड़ा माना जाता हैं। बराबरी या आगे निकलना किसी दल के लिए लोहे के चने चबाने से कम नहीं।

यदि बात जबलपुर जिले की करें तो यहां शहर-ग्रामीण की सभी आठ सीटों पर अप्रत्याशित रुझान सामने आ रहे हैं। कांग्रेस की ताकतवर सीट मानी जा रही पश्चिम और बरगी में कांग्रेस की हवा खराब हो चली हैं। शहर की उत्तर मध्य विधानसभा सीट जिस पर सभी की नजरें गड़ी थी, यहां भी रुझान में बीजेपी आगे है।
चार राउंड के बाद रुझान में कौन जीता-हारा
जबलपुर उत्तर मध्य
बीजेपी से अभिलाष पांडे - जीते
कांग्रेस के विनय सक्सेना - हारे
जबलपुर पश्चिम
बीजेपी के राकेश सिंह - जीते
कांग्रेस के तरुण भनोत - हारे
जबलपुर केंट
बीजेपी के अशोक रोहाणी - जीते
कांग्रेस के चिंटू चौकसे - हारे
जबलपुर पूर्व
बीजेपी के अंचल सोनकर -हारे
कांग्रेस के लखन घनघोरिया - जीते
जबलपुर पनागर
बीजेपी के इंदु तिवारी -जीते
कांग्रेस के राजेश पटेल -हारे
जबलपुर बरगी
बीजेपी के नीरज ठाकुर - जीते
कांग्रेस के संजय यादव - हारे
जबलपुर सिहोरा
बीजेपी के संतोष बरकड़े - जीते
कांग्रेस के एकता ठाकुर - हारे
जबलपुर पाटन
बीजेपी के अजय विश्नोई - जीते
कांग्रेस के नीलेश अवस्थी - हारे












Click it and Unblock the Notifications