MP assembly election 2023: चुनाव घोषणा के पहले कांग्रेस को याद आया भारत माता मंदिर! जबलपुर मेयर बोले 'सौगात'

Jabalpur news: प्रदेश में सत्ता नहीं तो क्या हुआ, नगर में तो कांग्रेस की सरकार हैं। तो भला कांग्रेस भी अपने वादों को जनता के बीच बताने में कैसे पीछे क्यों रहे? वो भी चुनाव के वक्त। मध्य प्रदेश के जबलपुर में कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

विधानसभा चुनाव कार्यक्रम ऐलान होने की आहट के मद्देनजर सियासतदान घोषणा करने, भूमि-पूजन करने में खूब भाग-दौड़ कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है मानों आचार-संहिता लागू होने के पहले भूमि-पूजन की प्रतियोगिता आयोजित हैं। जबलपुर में वर्षों बाद जब कांग्रेस के हाथ नगर सत्ता आई। तो मेयर की शपथ के बाद कई बड़े वादे किए गए थे।

इनमें भारत माता मंदिर निर्माण की घोषणा भी शामिल थी। ऐन चुनाव के वक्त कांग्रेस को भूमि-पूजन की याद आई। शहर के बीच सिविक सेंटर में एक करोड़ 80 लाख की लागत से बनने वाले इस मंदिर की आधारशिला रख दी गई। कांग्रेसी विधायकों के साथ समर्थक भी पहुंचे और सभी ने अपने आप को राष्ट्र-भक्त बताने का प्रयास किया।

Jabalpur-Congress-Mayor-performed-Bhoomi-Pujan-of-Bharat-Mandir

पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत और मेयर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने सफाई दी कि राष्ट्र भक्त लोगों की भावनाओं की कद्र करते हुए मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा हैं। इसे चुनाव की किसी घोषणा से देखना गलत हैं। हम मंदिर वाले परिसर में सरदार बल्लभ भाई पटैल, अम्बेडकर जी, रूपम बारी, भगत सिंह, राय बहादुर, ध्यानचंद और गुलाब सिंह जी पटैल की मूर्तियॉं भी स्थापित होगी।

आपको बता दें कि 80 लाख रूपये की लागत से 75 मीटर का राष्ट्रीय ध्वज तिलवारा के गांधी स्मारक परिसर में फहरायेगा। प्रदेश का यह सबसे ऊँचा ध्वज होगा। भूमिपूजन के अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हम सबके लिए आन-बान और शान का प्रतीक है, राष्ट्र ध्वज के सम्मान में हम सभी नतमस्तक हैं। कांग्रेस की इन उपलब्धियों को बीजेपी ने आड़े हाथों लिया। नेताप्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल बोले कि जो पार्टी आजादी 70 साल तक राष्ट्र-भक्त होने का नाटक करती आई, उनके नेताओं को चुनाव के वक्त अपने आप को राष्ट्र-भक्त बताने की फुर्सत मिली हैं। जनता समझदार हैं और इनकी असलियत समझ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+