Jabalpur News: ‘चुनावी मोड में है, पावर सेंटर को इम्प्केटफुल करो’ बैठक में बोले बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा

एमपी में बीजेपी इलेक्शन मोड में है। बैठकों का सिलसिला चल रहा हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने जबलपुर में संभागीय बैठक ली। जिसमें मिशन 2023 और 2024 की प्लानिंग में अभी से सभी को जुट जाने कहा गया।

बीजेपी

Jabalpur BJP state president VD Sharma: हम चुनावी वर्ष में आ गए है और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए शक्ति केंद्रों को प्रभावशाली बनाया जाए ताकि हमारे संगठन की विचारधारा और सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन नीचे तक हो सके, यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद वीडी शर्मा ने कही। शर्मा जबलपुर में दो दिवसीय प्रवास पर संभागीय बैठक में शामिल हुए थे। शर्मा ने कहा कि हर जिले का ईयरली कलेंडर तैयार रहे और बूथ डिजिटल बनाने में सभी की जिम्मेदारी हैं। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कई टिप्स भी दिए।

हम चुनावी मोड में आ गए है

हम चुनावी मोड में आ गए है

बीजेपी जिला और संभागवार अभी से पार्टी को मजबूत करने जुट गई है। मिशन 2023 और 2024 सबसे बड़ा टार्गेट है। जबलपुर में दो दिवसीय प्रवास में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने संभाग के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक की। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में हमारी टीम अच्छा कार्य कर रही है और अब हम चुनावी मोड में आ गए है तो, आपके साथ जिलों में आपकी टीम की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है।

बूथों को डिजिटल बनाने निभाओं अपनी जिम्मेदारी

बूथों को डिजिटल बनाने निभाओं अपनी जिम्मेदारी

बूथ कार्यविस्तार योजना के माध्यम से बूथो को डिजिटल करने का कार्य किया था उसे अपडेट और एक्टिव करने की आवश्यकता है। पूरे देश मे बुथों को डिजिटल बनाने का अभियान चल रहा है और इसकी शुरुआत मप्र से हुई है। जब शुरुआत हमने की है तो परिणाम भी सबसे अच्छे हमारे होने चाहिए और हमारी आईटी की टीम भी इसके लिए कार्य कर रही है पर उनकी मॉनिटरिंग और मदद आपको करना होगी।

51 फीसदी बोत शेयर का टार्गेट हो पूरा

51 फीसदी बोत शेयर का टार्गेट हो पूरा

शर्मा ने संभागीय बैठक में शामिल पदाधिकारियों को कहा कि गुजरात चुनाव की प्रचंड जीत के बाद दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी ने जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की ताकत की जीत बताया और पूरा श्रेय संगठन को दिया। इसलिए 51 फीसदी वोट शेयर का टार्गेट ध्यान में रखना है। ताकि आने वाले चुनावों के पहले बूथ स्तर तक अपने उद्देश्य को पूरा कर सकें।

ईयरली कैलेण्डर भी बनाओं

ईयरली कैलेण्डर भी बनाओं

प्रदेश अध्यक्ष ने जिलों में पार्टी का वार्षिक कैलेंडर बनाने भी कहा। जिसमे संगठन के कार्यक्रमो की रूप रेखा पहले से तैयार हो सकें। साथ ही मंडलो में प्रवास के कार्यक्रम हर दायित्ववान कार्यकर्ता के बनाये जाए। हर मंडल को सक्षम और सफल मंडल बनाना है। साथ ही शक्ति केंद्रों की रचना में संयोजक, सह संयोजक, प्रभारी, आईटी प्रभारी, गरीब कल्याण योजना प्रभारी की नियुक्ति की जाए और उन्हें कार्यो की जानकारी दी जाए।

मंडल स्तर पर हितग्राहियों के सम्मलेन

मंडल स्तर पर हितग्राहियों के सम्मलेन

केंद्र और राज्य सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओ के हितग्राहियों के सम्मेलन मंडल स्तर पर आयोजित करने भी कहा गया है। जिसमे प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ववला योजना, आयुष्मान भारत योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना और स्व सहायता समूह के सम्मेलन अनिवार्य रूप से शामिल रहेगी। शर्मा ने कहा कि पार्टी के मोर्चा और प्रकोष्ठ के लिए संगठन द्वारा कार्यक्रम तय किये गए है, जिनका क्रियान्वयन हो रहा है। उनके कार्यक्रमो में सभी की सहभागिता हो और कार्यक्रम प्रभावी हो इसके लिए सभी कार्ययोजना बनाये।

Recommended Video

    MP में डर्टी सीडी पर गरमाई सियासत

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+