Jabalpur news: 'नेता नहीं बेटा' बनकर करूंगा विधानसभा की सेवा, जबलपुर में BJP प्रत्याशी अभिलाष पांडे का जोर

Jabalpur News: चुनाव कोई भी हो, उसमें बाजी मारने मैदान में दिखने वाले उम्मीदवारों के अलग-अलग रंग देखने को मिलते हैं। मिजाज भी अलग रहता हैं। ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश के जबलपुर की उत्तर मध्य विधानसभा सीट में जनसंपर्क के दौरान देखने को मिल रहा हैं।

इस सीट से बीजेपी के यंग प्रत्याशी अभिलाष पांडे जन समर्थन जुटाने पूरा जोर लगाए हैं। घर-घर दस्तक दे रहे हैं। पांडे पब्लिक से वादा कर रहे हैं कि आने वाले समय में उत्तर विधानसभा में विकास के काम को लेकर मैं नेता नहीं बेटा बनकर पूरी विधानसभा की सेवा करूंगा।

जनता के बीच पहुंचकर बतौर प्रत्याशी अभिलाष कह रहे है कि उत्तर विधानसभा में विकास के काम करने की बहुत संभावना है और पूर्व में जो भी काम हुए वे सिर्फ भाजपा की सरकारों ने किए हैं। पुराने शहर की परिधि में शामिल यह सीट बीजेपी की कभी परंपरागत सीट रही हैं।

vidhansabha -BJP-candidate-Abhilash-Pandey-jabalpur-mp

अभिलाष पांडे ने कहा कि पूरी विधानसभा में जनसंपर्क के दौरान अपार जनसमर्थन भाजपा को मिल रहा है, जिससे यह सुनिश्चित है कि भाजपा का कमल उत्तर विधानसभा में खिलेगा। जनमानस के मन और विचार में भाजपा ही हैं। क्योंकि आमजन बखूबी इस बात को जानते हैं कि प्रदेश की यह प्रगति भाजपा की सरकारों के द्वारा संभव हुई है। मध्य प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाकर हम डबल इंजन की रफ्तार से प्रदेश का विकास आगे भी करेंगे।

अभिलाष पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पर अब जनता पूरा भरोसा करती है यही कारण है कि हम लगातार सरकार में है और जनता की सेवा कर रहे है महिला सशक्तिकरण पर हमारी सरकार ने मील का पत्थर साबित होने वाली योजना चलाई हैं और इससे महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। आने वाला वक्त भी विकास की नई ऊंचाइयों में मध्य प्रदेश को पहुंचाने का संकल्प भारतीय जनता पार्टी का हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+