Jabalpur News: नरसिंहपुर झांसीघाट पर कार-ट्रक में भीषण टक्कर, जबलपुर के पिता-पुत्र समेत 3 की मौत 2 गंभीर
Jabalpur News: अपने दो बेटों और नाती के साथ रिश्तेदार से नरसिंहपुर में रिश्तेदार से मुलाकात लौट रहे जबलपुर के गल्ला व्यापारी को क्या मालूम था, कि उनका आखिरी सफ़र होगा। झांसीघाट पर तेज रफ्तार ट्रक से उनकी कार टकरा गई। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और अन्य दो सदस्य घायल हैं।
बताया जाता है कि हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। मृतक और घायल सभी जबलपुर के ग्रामीण पाटन क्षेत्र के रहने वाले हैं। मृतक संदीप अग्रवाल और उनके बड़े भाई संजय अग्रवाल अपने पिता ओमकार अग्रवाल के साथ कार में सवार थे। गाड़ी हनी अग्रवाल चला रहा था।
घटना देर रात हुई, जिसकी खबर मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची। हादसे में पिता और दोनों पुत्रों की मौके पर ही मौत हो गई। ओमकार अग्रवाल के नाती हनी और यश गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। परिवार को जैसे इस घटना की खबर लगी सभी शोक में डूब गए।

इस घटना पर पूर्व मंत्री और पाटन विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक अजय विश्नोई ने दुःख जताया हैं। विश्नोई ने कहा कि संदीप अग्रवाल पाटन क्षेत्र के प्रतिष्ठित गल्ला व्यापारी थे। वह बीजेपी से जुड़े रहे और पार्टी के लिए वह हमेशा समर्पित रहे। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। सोमवार को पिता समेत मृतक भाइयों के शवों का पीएम हुआ फिर पाटन में ही अंतिम संस्कार हुआ।
नरसिंहपुर पुलिस ने बताया कि घटना के बाद टक्कर मारने वाले ट्रक की पहचान कर ली गई। ट्रक जब्त कर उसके चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया हैं। नरसिंहपुर में अग्रवाल परिवार के रिश्तेदार का भी रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि संदीप और उनके भाई को दिन में जबलपुर लौटने कहा था, लेकिन वह नहीं माने। यहां से रवाना होने के करीब पौन घंटे बाद यह बुरी खबर आई।












Click it and Unblock the Notifications