Jabalpur News: 15 साल में करोड़पति बन गया छापे मारने वाला फूड ऑफिसर अमरीश दुबे, EOW छापे में 600 गुना सम्पत्ति
Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले फूड ऑफिसर अमरीश दुबे धन कुबेर निकला। ईओडब्ल्यू छापे में अमरीश की करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ। कई मकान, प्लाट, सुगर मिल समेत नकदी, गोल्ड बरामद हुआ हैं। करीब दर्जन भर बैंक खातों की भी जांच की रही हैं।
वर्तमान में सागर में पदस्थ खाद्य अधिकारी अमरीश दुबे ईओडब्ल्यू के छापे से बच नहीं सकें। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद उनके कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे गए। जबलपुर समेत सागर और नरसिंहपुर में हुई कार्रवाई में करोड़ों की संपत्ति का पता चला।
डीएसपी ईओडब्ल्यू एवी सिंह ने बताया कि कोर्ट से सर्च वारंट के आधार पर जब अमरीश के जबलपुर स्थित मकान में दबिश दी गई, तो अंदर की लग्जरी व्यवस्थाएं देख आंखे चौंधियां गई। शाताब्दीपुरम में जिस ट्रिप्लेक्स में वह रहता है, अकेले उसकी कीमत 90 लाख रुपये के करीब हैं।

Recommended Video
इसके अलावा इसी पॉश एरिया में 2400 सौ वर्ग फीट का आलीशान अन्य एक ड्यूप्लेक्स भी मिला। इसी तरह सागर में भी मकान, कार, नरसिंहपुर में सुगर मिल से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए गए। सुगर मिल में 90 लाख रुपये इन्वेस्ट करने की जानकारी भी सामने आई हैं।
EOW की टीम घर से कैश और गोल्ड भी बरामद किया है। साथ ही अमरीश, उसकी पत्नी और रिश्तेदार के नाम दर्जन भर बैंक खातों की भी जांच जारी हैं। कई बैंक लॉकर भी हैं, जिनके खुलने के बाद और कई खुलासे हो सकते हैं। बताया गया कि अभी तक बरामद संपत्ति की गणना के मुताबिक आय से 600 गुना ज्यादा संपत्ति हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश दुबे की नियुक्ति 2008में हुई थी। इसके तीन साल बाद 2011 में पदस्थापना हुई। काफी समय इनकी पोस्टिंग जबलपुर में रही फिर तबादला सागर हो गया। अमरीश विशेषतौर पर खाद्य विभाग की कार्रवाई में छापों के लिए फेमस रहे। वहीं पारदर्शी कार्रवाई न करने को लेकर भी इन पर आरोप लगते रहे।












Click it and Unblock the Notifications