Electricity कंज्यूमर की संतुष्टि सर्वोपरि, एनर्जी सेकेट्री का बिजली कंपनियों के साथ जबलपुर में मंथन
मध्य प्रदेश के प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे ने जबलपुर में बिजली कंपनियों के अफसरों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने बिजली उपभोक्ता की संतुष्टि को सर्वोपरि बताया।

Electricity: सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति, उपभोक्ता संतुष्टि, राजस्व संग्रहण के लक्ष्य की प्राप्ति, पारदर्शिता और एनर्जी आडिट विभाग की प्राथमिकता है। लाईनमैन से लेकर मुख्य अभियंता तक सभी अपनी जिम्मेदारी समझे और सकारात्मक परिणाम लाएं।
प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे ने यह बात बिजली कंपनियों के मुख्यालय जबलपुर में आयोजित एक दिवसीय मंथन बैठक में पूर्व क्षेत्र वितरण कंपनी के अधिकारियों को संबोधित करते कही । उन्होंने निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं के काम सिटीजन चार्टर के अनुसार करें तथा उपभोक्ताओं द्वारा सभी औपचारिकताएं कर देने पर उन्हें तीन कार्यालयीन दिवसों में कनेक्शन जारी करना सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि इस प्रतिस्पर्धी युग में उत्तरोत्तर कार्य सुधार की आवश्यकता है।प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे ने 90 प्रतिशत से ऊपर बिलिंग एफिशिएंसी और 100 प्रतिशत कलेक्शन एफिशिएंसी करने के निर्देश दिए। दुबे ने सी एम हेल्प लाइन की शिकायतों की समीक्षा करते हुए इन शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कार्य शैली ऐसी हो कि उपभोक्ताओं को शिकायतों का मौका ही न मिले। प्रमुख सचिव दुबे ने राजस्व बढाने के लिए सभी को निर्देश देते हुए कहा कि बिजली तंत्र में लगातार सुधार करें जिससे कि उपभोक्ताओं को और बेहतर और समय पर सुविधाएं दी जा सके। उन्होंने वर्ष 2023-24 के लक्ष्य निर्धारित करते हुए उन पर विस्तार से चर्चा भी की।
प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि लोड अधिक होने पर कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों को अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों से बदलने के लिए एक कार्ययोजना तैयार की जाए। ऊर्जा सचिव एवं विद्युत वितरण कंपनियों चेयरमैन श्री रघुराज राजेंद्रन ने कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए अमले को सतर्क रहने की जरूरत है| यदि ट्रांसफार्मरों के रखरखाव नियमित रूप से करते रहें तो इनकी फेल्युर दर कम की जा सकतीं है | उन्होंने वितरण ट्रांसफार्मरों की प्रतिदिन मानिटरिंग करने के भी निर्देश दिए|
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications