जबलपुर में भूकंप से कांपी धरती, 3.4 रिक्टर थी तीव्रता, लोगों को नहीं हुआ अहसास
नेशनल सेंटर फॉर सीसमोलॉजी एक ट्वीट किया गया है। ट्वीट के मुताबिक 10 किलोमीटर गहराई और 80.36 किलोमीटर लंबाई मापी गई है। ट्वीट में भूकंप एप का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए भूकंप की तीव्रता 3.4 मैग्नीटयूड दर्ज होना बताई गई है।
जबलपुर, 20 जून: भूकंप के लिए संवेदनशील माने जाने वाले मप्र के जबलपुर शहर में कम तीव्रता के झटके महसूस किए गए। इस बारे में नेशनल सेंटर फॉर सीसमोलॉजी द्वारा एक ट्वीट किया गया है। ट्वीट के मुताबिक 10 किलोमीटर गहराई और 80.36 किलोमीटर लंबाई मापी गई है। ट्वीट में भूकंप एप का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए भूकंप की तीव्रता 3.4 मैग्नीटयूड दर्ज होना बताई गई है।

नेशनल सेंटर फॉर सीसमोलॉजी के अनुसार जबलपुर में एक जून को 1 बजकर 23 मिनट 15 सेकेण्ड पर भू-हलचल हुई। कम अवधि और कम तीव्रता होने के कारण स्थानीय लोगों को भूकंप के झटकों का अहसास नहीं हो पाया। विभागीय ट्वीट जब सोशल मीडिया में शेयर हुआ, तब लोगों को भूकंप की जानकारी लगी। आपको बता दे कि भूकंप के लिहाज से जबलपुर और उसके आसपास का इलाका संवेदनशील है।
यहाँ 1997 में आए विनाशकारी भूकंप के बाद जबलपुर को भूकंप के जोन-3 में रखा गया है। 22 मई 1997 को जब 6.2 रिक्टर तीव्रता का भूकंप आया था, तब शहर और आसपास के इलाकों में जमकर तबाही मची थी। उस वक्त 41 लोगों की जान गई थी और सैकड़ों लोग बेघर हो गए थे। निजी-सरकारी भवन बड़ी तादात में क्षतिग्रस्त भी हुए थे। आपदा प्रबंधन की सूची में जबलपुर देश 38 और प्रदेश के 16 अतिसंवेदनशील शहरों में शामिल है। भू वैज्ञानिकों मुताबिक यहां भूकंप आने की आशंकाएं अन्य जगहों की अपेक्षा कहीं ज्यादा रहती हैं।
ये भी पढ़े- हिट एंड रन: बेरहम कार चालक ने पहले मारी टक्कर, फिर युवक को कुचलकर भागा












Click it and Unblock the Notifications