हिट एंड रन: बेरहम कार चालक ने पहले मारी टक्कर, फिर युवक को कुचलकर भागा
हिट एंड रन का सनसनीखेज मामला बरेला रोड पर सामने आया। बताया गया कि बिलहरी निवासी संतोष ठाकुर किसी काम से घर से निकला था। इसी दौरान वह जब रोड क्रॉस कर रहा था तभी दायी तरफ से अंधाधुंध रफ़्तार से आ रही सफ़ेद रंग की कार ने पहले
जबलपुर, 19 जून; रोड क्रॉस कर रहे एक युवक को लग्जरी कार ने टक्कर मारी फिर उसको कुचलते हुए गाड़ी फुर्र हो गई। यह 'हिट एंड रन' मामला मप्र के जबलपुर में सामने आया है। घटना की तस्वीरे पास में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम संतोष ठाकुर बताया जा रहा है, जो बिलहरी में रहता है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया और वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

हिट एंड रन का सनसनीखेज मामला बरेला रोड पर सामने आया। बताया गया कि बिलहरी निवासी संतोष ठाकुर किसी काम से घर से निकला था। इसी दौरान वह जब रोड क्रॉस कर रहा था तभी दायी तरफ से अंधाधुंध रफ़्तार से आ रही सफ़ेद रंग की कार ने पहले उसे टक्कर मारी, फिर संतोष को कुचलते हुए कार भाग गई। कार चालक ने टक्कर मारने के बाद रुकने की जहमत भी नहीं उठाई। स्थानीय लोगों को जैसे ही इस घटना का पता चला फ़ौरन पुलिस को सूचना दी गई। संतोष की मौत की खबर से घर वाले गहरे सदमें में है।

CCTV फुटेज में कैद घटना
घटना स्थल के पास एक दुकान में CCTV कैमरे लगे थे। जिसमें पूरी घटना कैद हो गई। अब उस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। वीडियो को गौर से देखने पर प्रतीत हो रहा है कि कार चालक जैसे जानबूझकर युवक पर कार चढ़ाकर भागा। वीडियो में सफ़ेद रंग की जो कार दिख रही है वह किया कंपनी का कार्निवाल मॉडल बताया जा रहा है। फिलहाल इस मामले में क्षेत्र के अन्य लोगो से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि कार चालक के बारे में कोई सुराग लग सके।
ये भी पढ़े-संजय ना कर दें कांग्रेस की महाभारत का लाइव! कौन होगा इसका जिम्मेदार ?












Click it and Unblock the Notifications