Jabalpur में हौसले की पिच पर दिव्यांगता होगी क्लीन बोल्ड, MP के 6 संभाग के दिव्यांग क्रिकेटर दिखाएंगे हुनर
एमपी के जबलपुर में पहली बार दिव्यांगजनों का क्रिकेट टूर्नामेंट होने जा रहा है। जिसमें प्रदेश के दिव्यांग खिलाड़ी क्रिकेट के मैदान में अपना हुनर दिखाएंगे।

Cricket of disabled: किसी लाचारी-मज़बूरी का ताना-बाना बुनकर जिंदगी में हार मानने वालों के सामने मध्य प्रदेश के जबलपुर में 6 संभाग के दिव्यांग खिलाड़ी मिसाल पेश करेंगे। यहां क्रिकेट प्रीमियर लीग मैच होने जा रहे हैं। विनर टीम 51 हजार के नकद इनाम से नवाजी जाएगी।

दरअसल दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ मध्य प्रदेश द्वारा पहली बार यह आयोजन हो रहा है। जिसे 'विजयी भव' की थीम दी गई हैं। 'महापौर कप' के नाम से होने वाले इस टूर्नामेंट में प्रदेश के सभी बड़े संभागों की टीम के खिलाड़ी अपना हुनर दिखाएंगे।

कहने के लिए भले ही वो ठीक से न देख पाते हो, सुनने में उतने सक्षम न हो जितने हम हैं और चलने में भी परेशानी हो, लेकिन उनका हौसला आसमान में ऊंची उड़ान भरने का हैं। चीते की रफ़्तार से किसी भी मंजिल को छू लेने का उनमें माद्दा हैं। गिद्ध की नजर की तरह वह अपने लक्ष्य को साधने की हिम्मत रखते हैं। दिव्यांगों का एक ऐसा ही तबका ही हैं। मध्य प्रदेश के ऐसे ही वर्ग को जिंदगी जीने की अलग-अलग ढंग से राह मिल रही हैं। खुद पीछे रहकर इनको आगे बढ़ाने वालों की भी कमी नहीं हैं। जबलपुर के कई सामजिक संगठनों से जुड़ी प्रतिष्ठा द्विवेदी भी उन्ही में से हैं।

प्रतिष्ठा द्विवेदी के कॉर्डिनेशन में जबलपुर में दिव्यांगजनों का क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा हैं। 'महापौर कप' के नाम से 'विजयी भव' थीम पर यह टूर्नामेंट दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ मध्य प्रदेश के बैनर तले होगा। 10 अप्रैल से 13 अप्रैल तक जबलपुर में होने वाले प्रीमियर लीग मैच में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रीवा, ग्वालियर समेत जबलपुर संभाग की टीम हिस्सा लेंगी। नगर निगम भी संयुक्त रूप से आयोजक है। प्रतिष्ठा द्विवेदी ने बताया कि डीसीसीआई से उनकी संस्था एफिलेटेड है। लेकिन प्रदेश में जिस तरह दिव्यांगजनों में क्रिकेट के प्रति क्रेज बढ़ रहा हैं और नए खिलाड़ी उभरकर सामने आ रहे हैं। जरुरी है कि सरकार उनकी संस्था को भी दूसरे खेलों और संस्थाओं की तरह पूरी तरह से सक्षम बनाने में मदद करें।


मेयर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने इस टूर्नामेंट में शामिल होने वाली टीमों की ड्रेस लांच की। उन्होंने कहां ऐसे आयोजन दिव्यांग वर्ग में खेल भावना का इजाफा करेंगे, बल्कि उनकी जिंदगी का हौसला बढ़ाने में भी टूर्नामेंट मददगार साबित होगा। मेयर ने कहा कि इस स्पर्धा में शामिल होने वाली टीमों में विनर टीम को 51 हजार रुपये नकद पुरूस्कार और ट्रॉफी भी दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications