Jabalpur News: एमपी के इंडस्ट्रियल एरिया मनेरी और मंडला जिले में फीडर-वे का निर्माण, रिमोट तकनीक का इस्तेमाल
Jabalpur News: औद्योगिक क्षेत्र मनेरी और जनजातीय बहुल क्षेत्र जिला मण्डला के लिए एम पी ट्रांसको ने 132 के.व्ही. सबस्टेशन मनेरी में 132 के व्ही मंडला लाइन एवं फीडर-बे का निर्माण कर ऊर्जीकृत करने में सफलता हासिल की है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि इस लाइन को 69.5 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से स्थापित कर ऊर्जीकृत किया गया है।
यह लाइन प्रदेश की पहली ट्रांसमिशन लाइन है, जिसे बिजली कंपनियों के मुख्यालय शक्ति भवन से एच.एम.आई. तकनीक का इस्तेमाल कर रिमोट से ऊर्जीकृत किया गया है। इस महत्वपूर्ण लाइन को ऊर्जीकृत करने से औद्योगिक क्षेत्र मनेरी एवं जनजातीय बहुल क्षेत्र जिला मण्डला की विद्युत पारेषण व्यवस्था सुदृ़ढ़ और विश्वसनीय हुई है।
एम.पी. ट्रांसको के कार्यपालन अभियंता नरेंद्र तिवारी के मुताबिक वर्तमान में जबलपुर 220 के व्ही सबस्टेशन नयागांव और 220 के.व्ही. सब स्टेशन गोराबाजार से मनेरी के पास सप्लाई उपलब्ध थी। इस नई लाइन के ऊर्जीकृत होने से मनेरी को भी आवश्यकता पड़ने पर अब मण्डला के माध्यम से भी सप्लाई मिल सकेगी।

घने जंगलों के बीच 78.5 किलो मीटर लाइन
इसी तरह 132 के.व्ही. उपकेंद्र मंडला को भी आकस्मिक परिस्थिति में मनेरी के माध्यम से जबलपुर की सप्लाई उपलब्ध हो सकेगी। अभी मंडला में नैनपुर होते हुए सिवनी से तथा डिंडौरी होते हुए 220 के.व्ही. शहडोल के माध्यम से सप्लाई उपलब्ध है। मंडला से मनेरी के बीच 78.5 किलोमीटर 132 के व्ही की लाइन तैयार करने में एम.पी. ट्रांसको को बेहद चुनौतियों का सामना करना पड़ा। लाइन दुर्गम भौगोलिक क्षेत्रों के साथ घने जंगलों के बीच निर्मित की गई है। इसमें अनेकों टावर्स के लिए वन विभाग से अनुमति प्राप्त कर एम.पी. ट्रांसकों ने लाइन का निर्माण पूर्ण किया है। अब इस एरिया में बिजली की समस्याओं को लेकर उठने वाले सवालों पर भी विराम लग जाएगा। विभाग ने बताया कि इसी तरह प्रदेश के ऐसे अन्य क्षेत्रों को भी उर्जीकृत करने का प्लान हैं, जो पाइप लाइन में।












Click it and Unblock the Notifications