Children's Day 2022 :जबलपुर के बच्चे बाल दिवस पर दिल्ली में दिखाएंगे अपना हुनर, 4 बच्चों का हुआ चयन

चिल्ड्रन डे पर दिल्ली में राष्ट्रीय बाल सभा का आयोजन किया जा रहा है। देश का भविष्य कहे जाने बच्चों की प्रतिभा निखारने और जानने हो रहे इस प्रोग्राम में मध्यप्रदेश के कई जिलों के बच्चों को शामिल किया गया है। विभिन्न विधाओं में पारंगत हो रहे बच्चे अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। एमपी के जबलपुर से चार बाल कलाकारों का चयन किया गया हैं। जो महाकौशल और बुंदेलखंड संस्कृति, परम्पराओं पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

jabalpur

14 नवम्बर को बाल दिवस पर राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम ख़ास अंदाज में मनाया जाने वाला है। राष्ट्रीय बाल भवन नई दिल्ली में बाल दिवस के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए है। इस बार होने जा रही बाल सभा 'सशक्त भारत' की थीम पर आधारित है। जिसमें देश के विभिन्न प्रान्तों से बाल भवन के बच्चों को चयन किया गया है। मध्यप्रदेश के जबलपुर से चार बच्चों का चयन हुआ है। जो शनिवार की दिल्ली के लिए रवाना होंगे। आयोजन में बच्चों को बाल दिवस के महत्त्व और उनके ज्ञान कौशल से जुड़ी बातों से रु-बरु कराया जाएगा।

राष्ट्रीय बाल भवन द्वारा बाल दिवस पर सशक्त भारत थीम पर एकीकरण शिविर का भी आयोजन किया गया है। जबलपुर संभागीय बाल भवन से इस कार्यक्रम के लिए से अदिति पटेल और मधु राय (चित्रकला, रंगोली) मास्टर आकर्ष जैन (संगीत) और मास्टर मृगांक उपाध्याय (संगीत, अभिनय, क्विज़) चुने गए हैं। संभागीय बाल भवन के इन बाल कलाकारों को शासन की योजनाओं के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विजयलक्ष्मी अय्यर के नेतृत्व में जाने वाले इस दल द्वारा महाकौशल और बुंदेलखंड की संस्कृति, परम्पराओं पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाएंगे। संयुक्त-संचालक महिला एवं बाल विकास, संभागीय बाल भवन के संचालक का कहना है कि आयोजन में जा रहे सभी कलाकार जबलपुर संभाग का नाम रोशन करेंगे। साथ ही अन्य जगहों से शामिल होने वाले बच्चों के बीच अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+