MP election 2023: महाकौशल की 38 सीटों पर कमल खिलाने Amit Shah ने दिया विजय मंत्र, जबलपुर में भरा जोश
Amit Shah: केंद्रीय गृह सहकारिता मंत्री अमित शाह का शनिवार को भाजपा की संभागीय बैठक में सम्मिलित होने जबलपुर आगमन हुआ । इस अवसर पर अमित शाह ने बैठक को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के लिए महाकौशल की 38 सीटों के लिए सभी पार्टी पदाधिकारी को अपना मार्गदर्शन दिया।

इस मौके पर शाह ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा लोकसभा चुनाव में पार्टी को प्रचंड विजय दिलाने का संकल्प भी दिलाया। बैठक में ख़ास तौर पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मध्य प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल , केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी संभाग के सभी जिलों से प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
शंकर शाह रघुनाथ शाह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
केंद्रीय गृह सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जबलपुर मालगोदाम चौक स्थित अमर शहीद राजा शंकरशाह कुँवर रघुनाथशाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस अवसर पर आदिवासी लोक नृत्य के कलाकारों द्वारा पारंपरिक नृत्य करके अमित शाह का स्वागत किया।












Click it and Unblock the Notifications