Agnipath Scheme: अग्निवीर बनने अब तलाकशुदा महिलाओं को भी मौका, रैली के बदले Online Exam की ये है प्रक्रिया
अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में हुए कई बदलाव से महिलाओं को भी फायदा मिलेगा। तलाकशुदा या शहीद सैनिकों की विधवा महिलाओं को भी इसमें शामिल किया गया हैं। भर्ती प्रक्रिया में छूट के भी प्रावधान दिए हैं।

Agnipath Scheme: भारतीय सेना ने अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया में कई बदलाव किए हैं। शहीद सैनिकों की विधवा महिलाओं समेत उन तलाकशुदा या क़ानूनी रूप से अलग रह रही महिलाओं के लिए भी खुशखबरी हैं। उनको भी इस भर्ती में शामिल होने का मौका हैं। शहीद सैनिकों की विधवा महिलाओं को हाइट और उम्र में छूट का प्रावधान दे दिया गया हैं। अब रैली के बदले ऑनलाइन एग्जाम होगा। उस पूरी प्रक्रिया के भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वाले आवेदक ही पात्र
बेहतरीन सिपाही के चयन हेतु भारतीय सेना में जेसीओ/ओआर चयन प्रक्रिया में बदलाव की घोषणा की है। नई भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत, प्रथम चरण मे वे सभी उमीदवार JTA ऑनलाइन वैबसाइट मे अपना रजिस्ट्रेशन और आवेदन किया है, केवल वही उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे। वर्तमान में इस भर्ती प्रक्रिया से देश की वर्तमान तकनीकी प्रगति के साथ तालमेल बैठाने की कोशिश की जा रही हैं। ब्रिगेडियर दीपेंद्र कहना है कि यह प्रक्रिया पूर्णता पारदर्शी होगी जिसमें किसी भी तरह के हस्तक्षेप की कोई गुंजाइश नहीं होगी। सभी उम्मीदवारों को समान अवसर प्रदान करने के मकसद से बड़े फैसले लिए जा रहे हैं।

इतने चरणों में होगी भर्ती प्रक्रिया
जबलपुर सेना भर्ती हेड क्वार्टर के डिप्टी डायरेक्टर जनरल ब्रिगेडियर दीपेंद्र मनराय ने आर्मी भर्ती मुख्यालय केन्द्र जबलपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी दी कि पहले भर्ती प्रक्रिया में सीधे रैली करवाई जाती थी अब पहले चरण में उम्मीदवार वेबसाइट में अपना रजिस्ट्रेशन करवाने के उपरांत ऑनलाइन परीक्षा में शामिल हो सकेंगे और इस ऑनलाइन परीक्षा के उम्मीदवारों को एक प्रवेश पत्र ए.आर.ओ द्वारा दिया जाएगा। जो ई प्रवेश पत्र होगा जिसमें क्वालीफाईड उम्मीदवारों को भर्ती रैली के दूसरे चरण की तारीख और उसे स्थान की पूरी जानकारी दी जाएगी। सभी पास उम्मीदवारों को शारीरिक मापदंड परीक्षा में शामिल होना होगा। फिर मेडिकल टेस्ट होगा और मेडिकल टेस्ट को पास करने के बाद ही उन्हें ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। जबलपुर स्थित सेना भर्ती केंद्र के उप महानिदेशक ब्रिगेडियर दीपेंद्र मन राय ने बताया कि इस बदली हुई प्रक्रिया का प्रमुख उद्देश्य भर्ती के दौरान सभी पहलुओं पर उम्मीदवार का ध्यान केंद्रित रखना है। वर्तमान में जो परिवर्तन किया गया है , उससे भर्ती रैली की भीड़ भी कम होगी और चयनित उम्मीदवार मानसिक रूप से भी सक्षम होंगे।

ऐसा होगा कॉमन एंट्रेंस एग्जाम
ब्रिगेडियर दीपेंद्र ने जानकारी दी कि ऑनलाइन परीक्षा कंप्यूटर आधारित केंद्रों पर होगी और दूसरे चरण में सेना भर्ती कार्यालय द्वारा भर्ती रैली का आयोजन होगा। इस पंजीयन परीक्षा शुल्क आवेदन कर्ता को 250 देना होगा और यह कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 17 अप्रैल 20 23 से 30 अप्रैल 23 तक 176 सेंटर पर अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित होगी। उम्मीदवारों के पास परीक्षा केंद्रों के 5 विकल्प होंगे और उन्हें इन विकल्पों में से एक परीक्षा केंद्र का आवंटन किया जाएगा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में परीक्षा स्थान भोपाल ग्वालियर इंदौर जबलपुर सागर सतना उज्जैन भिलाई दुर्ग बिलासपुर और रायपुर होगी। भारतीय थल सेना को ज्वाइन करने वाले उम्मीदवार ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in तथा यू-ट्यूब पर भी अपलोड किए गए सूचनात्मक वीडियो को देख सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षाके परिणाम www.joinindianarmy.nic.in की वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे ।

महिलाओं को ये मिली रियायत
बहुत सारी श्रेणियों में उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता में बदलाव किया गया है 10वीं 12वीं आई.टी.आई. उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए अतिरिक्त बोनस अंक भी प्रदान किए गए हैं अग्निवीर क्लर्क स्टोर कीपर तकनीकी और अग्नि वीर तकनीकी के लिए शारीरिक परीक्षण में योग्यता मापदंड में परिवर्तन भी शामिल किए गए हैं ।इसके अलावा एनसीसी सर्टिफिकेट धारकों को और खेलों से जुड़े उम्मीदवारों को भी बोनस अंक देने में बदलाव किया गया है महिला सशक्तिकरण की प्रेरणा को ध्यान में रखते हुए तलाकशुदा और कानूनी रूप से अलग हुई महिलाओं को महिला सैन्य पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करने का अवसर भी दिया गया है शहीद सैनिक की विधवा को हाइट में एवं उम्र में छूट दी गई है अब वे 30 वर्ष की आयु में भी सेना में भर्ती होने के लिए आवेदन कर सकती हैं और हाइट में उन्हें 2 सेंटीमीटर की छूट भी दी गई है बाकी चयन की सभी प्रक्रियाएं वही रहेंगी।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में दो फेज में भर्ती
दूसरे चरण में विभिन्न राज्यों के भर्ती कार्यालय द्वारा जून 2023 से मार्च 20 24 तक ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को उनसे संबंधित एआरओ द्वारा एक ई प्रवेश जारी किया जाएगा, जिसमें भर्ती रैली के दूसरे चरण की तारीख और उसके स्थान की जानकारी दी जाएगी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में रैलियां दो हिस्से में होने की संभावना है। कुछ रैलियां जून-जुलाई 2023 में और शेष फरवरी-मार्च 2024 में होंगी रैली का अंतिम कार्यक्रम 31 मई 2023 तक सूचित किया जाएगा। उम्मीदवारों की। समस्या और शंका के निवारण के लिए हेल्पलाइन डेस्क भी तैयार की गई है । किसी भी प्रकार के प्रश्न के निवारण के लिए हेल्पलाइन नंबर 79 9615 7222 पर भी संपर्क किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications