Jabalpur News: घमंडिया के बाद अब I.N.D.I.A. के लोग मेढक! मंत्री प्रहलाद पटेल जबलपुर में बोले- ‘सब एक साथ तुले'

Jabalpur News: विपक्षी I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर बीजेपी नेता, मंत्रियों के चुभन भरे बयानों की तीरों का वार जारी हैं। पहले 'घमंडिया' के नाम से उपमा दी गई, अब मंत्री मेढक कहने लगे हैं। केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने जबलपुर में एक सवाल के जबाव में यह संज्ञा दी।

दरअसल I.N.D.I.A . की मध्य प्रदेश में रैली आयोजित थी, जो फिलहाल कैंसिल हो गई हैं। लेकिन विपक्ष की एमपी चुनाव को लेकर मीडिया छाई रणनीति पर बीजेपी करारा जबाव देने जुट गई हैं। दमोह सांसद और केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल जबलपुर पहुंचे तो उनसे विपक्ष की रैली के सिलसिले में सवाल किया गया था।

प्रहलाद पटेल बोले कि हम बेफिक्र हैं। हम अपनी रणनीति पर काम कर रहे हैं। चुनाव आए है तो मेढक टर्र टर्र कर रहे हैं। हम तो चाहते है कि मेढक एक साथ तुले। सीधे तौर पर पटेल ने I.N.D.I.A. में शामिल दलों और उनके नेताओं को मेढक कहा। पटेल बोले कि प्रेस पर रोक लगाना कांग्रेस की पुरानी आदत रही। इमरजेंसी के वक्त भी यह कमाल दिखाया जा चुका हैं। लेकिन उसका हस्र क्या हुआ, आज के दौर में तस्वीर सामने हैं।

after-ghamandiya-now-i-n-d-i-a-is-frog-union-minister-prahlad-patel-said

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कई टीवी चैनलों के आए सर्वे और पिछले चुनाव के नतीजों से कांग्रेस कॉन्फिडेंट है कि सरकार उनकी पार्टी की ही बनेगी। इससे सीना फुलाए विपक्ष ने एमपी में भी बड़ी रैली करने का प्लान बनाया था। लेकिन लगातार सत्ता सुख भोग रही बीजेपी की भी ताकत कम नहीं। अमित शाह समेत केन्द्रीय दिग्गज नेता भी जीत का पंजा लगाने पूरा जोर लगाए हुए हैं।

प्रहलाद पटेल ने हिन्दुत्त्व एजेंडे पर कांग्रेस की दिलचस्पी पर भी बयान दिया। पटेल ने कहा कि कमलनाथ छिंदवाड़ा में ही हिंदू-हिंदू कर पा रहे हैं। उनकी पार्टी के सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी इस मुद्दे पर अपना मौन तोड़े। सिर्फ चुनाव के वक्त माथे पर टीका लगाने का ये मतलब नहीं है कि आप सनातनी हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+