सरकारी राशन की कालाबाजारी करने वालों पर शिकंजा, जबलपुर में राजसात हो रहा माल

जबलपुर, 13 सितम्बर: राशन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ जबलपुर कलेक्टर अब एक्शन मोड में हैं। सरकारी दुकानों का राशन अनाधिकृत स्थान पर मिलने के मामले में अब पूरा राशन राजसात हो रहा है। जून में एक इलाके में ऐसी ही धांधली पकड़ी गई थी, जहां कई क्विंटल सरकारी राशन अवैध रूप से मिला था। उस राशन को राजसात कर लिया गया है। इसी तरह जिले की सभी दुकानों की जांच कर स्टॉक मिलाया जा रहा है।

राशन

जबलपुर में राशन दुकान की बजाय अन्य जगहों पर राशन का स्टॉक मिलने पर कड़ी कार्रवाई हो रही हैं। कलेक्टर इलैयाराजा टी. के फरमान के बाद कालाबाजारी करने वालों में हडकंप मचा हुआ हैं। दरअसल जून महीने में एक ऐसे ही मामले में बड़ी तादात में सरकारी राशन का स्टॉक एक गाड़ी में अनाधिकृत रूप से लोड मिला था। जिसे जब्त किया गया था। उसके बाद प्रशासन पास और भी कई शिकायतें पहुंची। जिसमें गड़बड़ियाँ मिली। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के
खाद्यान्न और इसमें प्रयुक्त वाहन को कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. ने शासन हित में राजसात करने का आदेश दिया है। शहर के जन सहकारी उपभोक्ता भंडार फूटाताल की उचित मूल्य दुकान पर कार्यवाही हुई थी। जिसमें दुकान संचालक मोहम्मद बुरहान रजा और उनके पिता अब्दुल मेहमूद रंगरेज पकड़े गए थे। लोडिंग मिनी ट्रक के साथ 173 बोरी गेहूं, 68 बोरी चांवल, 20 बोरी नमक, एक बोरी शक्कर, 10 बोरी चना और इलेक्ट्रानिक तौल कांटा जप्त किया गया था।

कार्ड

जेल में है मामले के आरोपी
कलेक्टर न्यायालय द्वारा इस प्रकरण में वाहन मालिक आजम खान, चालक कल्पेश, राशन विक्रेता मोहम्मद बुरहान रजा और मोहम्मद अब्दुल मेहमूद रंगरेज को कारण बताओ नोटिस भी जारी किये गये थे। प्रकरण के आरोपियों में अब्दुल मेहमूद रंगरेज के खिलाफ चोर बाजारी निवारण और आवश्यक वस्तु प्रदाय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब सरकारी राशन की गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़े-नागपुर एयरपोर्ट से पकड़ा गया ईसाई धर्मगुरु बिशप पीसी सिंह, करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+