Jabalpur के सनसनीखेज गोलीकांड के जिन आरोपियों को ढूंढने मुगलसराय पहुंचे, वो भागकर आ गए शहर
Jabalpur News: जबलपुर के अधारताल थाना अंतर्गत संजय नगर शंकर होटल के आगे 28 सितंबर को दो दोस्तों ने विवाद के बाद हत्या करने की नियत से अपने ही दोस्त पर पिस्टल से फायर कर दिया था। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को बनारस से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल एवं 4 कारतूस बरामद कर लिए है।
पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि दोनों आरोपी भाग कर मुगलसराय बनारस पहुंचे है। जहॉ एक टीम रवाना की गयी। टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। उसी दौरान दोनों आरोपी भाग कर जबलपुर वापस आ गये।

मंगवालर 3 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपी फिरोज खान उम्र 38 वर्ष निवासी कटरा और जरताब खान उम्र 40 वर्ष निवासी अम्बेडकर कालोनी कटरा को घेराबंदी कर कटरा में गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ पर फिरोज ने बताया कि अमित जोशी एक लडकी से बात करने को बोल रहा था उसने बात करने से मना किया तो झूठे केस में फसाने की धमकी देने लगा थो, उसके द्वारा विरोध करने पर विवाद कर रहा था।












Click it and Unblock the Notifications