Jabalpur: यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में छात्रों की जगह रह रहे गुंडे, ABVP ने चलती बैठक में मचाया हंगामा
जबलपुर, 05 अगस्त: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की ईसी की बैठक चल रही थी, तभी ABVP के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धावा बोल दिया। उग्र प्रदर्शन देख बैठक में शामिल अधिकारियों को भागने मजबूर होना पड़ा। संगठन का आरोप था कि यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में छात्रों की जगह कई गुंडों ने कब्ज़ा कर लिया है। इसके अलावा कई परीक्षाओं में बड़ी धांधली हुई, जिस पर प्रबंधन ध्यान नहीं दे रहा।

चलती बैठक में टूट पड़ी ABVP
जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में बमुश्किल ईसी की बैठक का मुहूर्त बना, लेकिन AVBP ने शुक्रवार को उसे कचरा कर दिया। यूनिवर्सिटी और कुलपति रजिस्ट्रार हाय-हाय के नारे लगाते छात्रों की भीड़ ने धावा बोल दिया। प्रदर्शन के दौरान काफी देर तक अधिकारी जब बाहर नहीं आए, तो यह भीड़ ईसी की चल रही बैठक में टूट पड़ी। आलम यह हुआ कि छात्रों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए बैठक में शामिल सदस्यों को भागना पड़ा।
Recommended Video

किसी ने कुर्सी फेंकी तो कोई पलटाने लगा कम्प्यूटर
एबीवीपी महानगर मंत्री माखन शर्मा के नेतृत्व में छात्रों की इस फ़ौज ने जमकर हंगामा मचाया। जब तक यूनिवर्सिटी के सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुँचते, छात्रों ने बैठक वाले हॉल में रखी कुर्सियां फेंकना शुरू कर दी। बैठक में शामिल सदस्यों के लिए जो चाय आई थी, उसे भी फ़ेंक दिया। कुछ प्रदर्शनकारी छात्र वहां रखे कम्प्यूटर को भी पलटाने लगे, लेकिन गनीमत रही कि मौके पर सुरक्षा कर्मी पहुँच गए।

हॉस्टल में गुंडों की तरह रह रहे कई छात्र
एबीवीपी महानगर मंत्री माखन शर्मा ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय शिक्षा का मंदिर है। यहाँ दूर दराज से आकर पढ़ने वाले कई छात्र हॉस्टल में भी रहते है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से हॉस्टल में अनैतिक गतिविधियाँ चल रही है। इसके पीछे की वजह वो अपराधिक प्रवत्ति के कथित छात्र है, जिनके खिलाफ पुलिस में भी कई प्रकरण दर्ज है और उन्हें हॉस्टल में विश्वविद्यालय ने पनाह दे रखीं है।

एलएलबी की परीक्षाओं में धांधली के आरोप
संगठन इस बात से भी नाराज है कि यूनिवर्सिटी की बीए एलएलबी और एलएलबी की परीक्षाओं में कई तरह की गड़बड़ियाँ सामने आई थी। आरोप लगाया गया कि जब परीक्षा परिणाम आए तो अच्छा पेपर जाने के बाबजूद अधिकांश परीक्षार्थियों को फेल कर दिया गया। पुनर्मूल्यांकन कराने का यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने भरोसा दिया था, लेकिन अभी तक स्थिति ढाक के तीन पात की तरह ही है।

10 दिन का अल्टीमेटम, वरना करेंगे तालाबंदी
ABVP के हंगामे प्रदर्शन को देखते हुए किसी तरह यूनिवर्सिटी के कुलपति कपिलदेव मिश्रा बाहर आए। छात्रों की मांगों से संबंधित ज्ञापन लेते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया है कि सभी मुद्दों को गंभीरता से लिया जाएगा। वही छात्रों ने कई और समस्याएं गिनाई। साथ ही प्रबंधन को 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया है कि सभी मांगे पूरी की जाए। नहीं तो आने वाले दिनों में यूनिवर्सिटी में तालाबंदी की जाएगी।
ये भी पढ़े- ग़जब है ! यहाँ 'यूनिवर्सिटी का बलिदान दिवस' मनाने रजिस्ट्रार ने जारी कर दिया आदेश












Click it and Unblock the Notifications