ख़ुशी का चौका: मप्र के बालाघाट में एक साथ 4 बच्चों का जन्म, लेकिन डिलिवरी के बाद बच्चों की हालत नाजुक
एक साथ चार बच्चों को जन्म देने वाली 26 वर्षीय प्रीति की शादी बालाघाट के नंदलाल मेश्राम से हुई थी। विवाह के बाद उनके घर में पहली बार ख़ुशी आई। परिवार के लोगों ने कभी कल्पना नहीं की थी कि उनके घर इस शक्ल में ख़ुशी जन्म लेगी।
बालाघाट, 24 मई: कहते है कि जब भगवान देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। जुड़वाँ बच्चो के जन्म के अनेकों अनेक किस्से सुने देखे होगे। लेकिन तीन नहीं बल्कि एक साथ चार बच्चों का जन्म का किस्सा आश्चर्यचकित करने वाला तो है ही। ऐसा ही अनोखा मामला मध्यप्रदेश के बालाघाट में सामने आया है, जहाँ 26 वर्षीय प्रीति मेश्राम नाम की महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। जन्मे बच्चों में तीन लड़के और एक लड़की ह। हालाँकि वक्त से पहले प्री-मैच्योर सिजिरियन इस डिलिवरी में जन्मे बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है।

शादी के बाद पहली डिलिवरी और लगा ख़ुशी का चौका
एक साथ चार बच्चों को जन्म देने वाली 26 वर्षीय प्रीति की शादी बालाघाट के नंदलाल मेश्राम से हुई थी। विवाह के बाद उनके घर में पहली बार ख़ुशी आई। परिवार के लोगों ने भी कभी कल्पना नहीं की थी कि उनके घर इस शक्ल में ख़ुशी जन्म लेगी। इस खबर को सुनकर बच्चों को देखने अस्पताल में जमावड़ा लगा हुआ है। प्रीति न सिर्फ बालाघाट के अलावा आज अन्य हिस्सों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

वक्त से पहले डिलिवरी, जन्मे बच्चों की हालत नाजुक
अस्पताल की ट्रामा यूनिट में विशेषज्ञ टीम में शामिल डॉ रश्मि वाघमारे, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ दिनेश मेश्राम, स्टाफ सिस्टर सरिता मेश्राम और अन्य स्टाफ ने मिलाकर सफल डिलिवरी कराई है। लेकिन डाक्टर्स का कहना है कि बच्चों की हालत नाजुक है। उनकी हर स्थिति की मॉनिटरिंग के लिए दो चिकित्सकों की तैनात किया गया है। समय से पूर्व 29वें हफ़्ते में प्री- मैच्योर डिलिवरी होने से बच्चों का वजन भी कम है। जन्म लेने बच्चों में एक लड़की और तीन लड़के है, जिनका औसत वजन एक सवा किलो ही है।

जुड़वाँ बच्चों का जन्म होना आमबात, लेकिन उससे ज्यादा होनी की वजह ?
आमतौर पर डिलिवरी के दौरान एक या जुड़वाँ बच्चों के जन्म को सामान्य मानते है। एक साथ तीन बच्चों के जन्म के मामले भी बढ़े है। लेकिन चार या उससे अधिक बच्चों का एक साथ जन्म देना किसी भी महिला के लिए सामान्य अवस्था नहीं मानी जाती। जुड़वाँ बच्चों के जन्म की दो तरह की प्रवत्ति होती है। पहली प्रवत्ति एक दूसरे से अलग दिखने वाले यानि मैनोजाइगॉटिक, और दूसरी यानि एक से दिखने वाले जुड़वा डायजाइगॉटिक कहलाते है। जुड़वाँ बच्चों की अनुवांशिक संरचना एक तरह की होती है। एक एग से किसी स्पर्म द्वारा फ़र्टिलाइज प्रक्रिया में जब दो एम्ब्रीओ का निर्माण होता है तो मैनोजाइगॉटिक बच्चों का जन्म होता है। इसी प्रकार जब दो अलग स्पर्म दो अलग अलग एग्स को फ़र्टिलाइज करने की क्षमता रखते है, तो डायजाइगॉटिक बच्चों का निर्माण होता है।

अमेरिका में एक महिला ने 8 बच्चों को एक साथ दिया था जन्म
डेली मेल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2009 में अमेरिका में रहने वाली नताली सुलेमान ने एक साथ 8 बच्चों को जन्म दिया था। दुनियाभर में ऑक्टोमॉम के नाम से फेमस नताली डिलिवरी के बाद खुद किस्मत रही कि उनके बच्चे स्वस्थ थे। जुड़वाँ बच्चों को ट्विन्स, एक साथ जन्मे तीन बच्चों को ट्रिपलेट्स कहते है। उसी तरह एक साथ आठ बच्चों के जन्म को ऑक्टोप्लेट्स कहते है।












Click it and Unblock the Notifications