जिम्बाब्वे: सत्तारूढ़ पार्टी ने रॉबर्ट मुगाबे को किया बर्खास्त
हारारे। जिम्बाब्वे में तेजी से बदल रही सियासी उठापठ के बीच अब सत्तारूढ़ पार्टी जानु-पीएफ ( Zimbabwe African National Union- Patriotic Front) ने रॉबर्ट मुगाबे को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने साथ ही उनकी जगह इमरसन नांगैग्वा को वापस बुलाकर बागडोर थमा दी हैं, जिन्हें दो सप्ताह पहले मुगाबे ने पार्टी से बर्खास्त कर दिया था।

जिम्बाब्वे में मंगलवार को सेना द्वारा तख्तापलट किए जाने के बाद जनता का भी समर्थन देखने को मिला था। जिम्बाब्वे में पिछले दो दिन से हजारों की संख्या में जनता भी रॉबर्ट मुगाबे को सत्ता से बेदखल करने के लिए सड़कों पर प्रदर्शन कर रही है, इस बीच सत्ताधारी पार्टी ने ही अपने सुप्रीम लीडर को नेता के रूप ने उन्हें निकाल दिया है।
हरारे में रविवार को हुई मीटिंग में पार्टी ने वोटिंग के जरिए मुगाबे को राष्ट्रपति से पद हटाते हुए, पार्टी से भी निकाल दिया। साथ ही मुगाबे की पत्नी ग्रैसी मुगाबे को भी निकाल दिया है, जो पार्टी की वुमन लीग संभाल रही थी। जब पार्टी ने मुगाबे को बर्खास्त किया तो इमरसन नांगैग्वा को सत्ता थमा कर हॉल में गीत और डांस कर जश्न मनाया गया।
बता दें कि जिम्बाब्वे में 37 साल से राज कर रहे 93 वर्षीय रॉबर्ट मुगाबे तख्तापलट के बाद सत्ता छोड़ने के लिए इनकार कर रहे थे। सेना ने राजधानी हरारे पर कब्जा करने और मुगाबे हिरासत में लेने के मुश्किलें तब बढ़ गई, जब जनता का भी उनका समर्थन नहीं मिला।
-
Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें -
अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
Haryana Rajya Sabha Election 2026 Results: हरियाणा में देर रात आए नतीजे, जानें कौन-कौन पहुंचा राज्यसभा? -
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Budh Gochar 2026: इन 4 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, होगा धन लाभ, करियर भरेगा उड़ान -
RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत -
Netanyahu कहां हैं, क्या सच में हो गई मौत? इज़राइल पीएम दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय नेताओं की बैठक में रहे नदारत -
Rajya Sabha Election Result: ओडिशा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग, कौन सी सीट पर किसने दर्ज की जीत?












Click it and Unblock the Notifications