रूस समर्थक पार्टियों-नेताओं पर जेलेंस्की ने गिराई ‘गाज’, यूक्रेन में मारा गया एक और रूसी कमांडर

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूक्रेन के रूस समर्थक राजनीतिक पार्टियों पर प्रतिबंध लगा दिया है, जबकि मारियुपोल में रूस के कमांडर कैप्टन एंड्री पालि ने युद्ध में अपनी जिंदगी गंवा दी।

कीव/मॉस्को, मार्च 21: रूस के ब्लैक सी फ्लीट के डिप्टी कमांडर, कैप्टन एंड्री पालि को यूक्रेन की सेना ने मारियुपोल शहर में लड़ाई के दौरान मार गिराने का दावा किया है। यूक्रेन ने दावा किया है कि, कैप्टन एंड्री पालि को युद्ध के मैदान में मार गिराया गया है, और रूसी सैनिकों को भारी नुकसान पहुंचा गया है। वहीं, रूस के कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने कैप्टन एंड्री पालि के मारे जाने की पुष्टि की है।

युद्ध में मारे गये कैप्टन एंड्री पालि

युद्ध में मारे गये कैप्टन एंड्री पालि

रिपोर्ट के मुताबिक, क्रीमिया शहर सेवस्तोपोल के सीनेटर येकातेरिना अल्ताबेवा ने सबसे पहले कैप्टन एंड्री पालि के मौत की जानकारी दी है। वहीं, सीनेटर येकातेरिना ने कहा कि, 'नाजियों से मारियुपोल को मुक्त करने' की लड़ाई में वरिष्ठ अधिकारी की मौत हो गई है। हालांकि, उन्होंने इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी। वहीं, इस खबर की पुष्टि सेवस्तोपोल के गवर्नर मिखाइल रज़्वोज़ेव ने भी की है। दोनों अधिकारियों ने कहा कि, वे कैप्टन एंड्री पालि को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं, और उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।

रूसी रक्षा मंत्रालय खामोश

रूसी रक्षा मंत्रालय खामोश

वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय अब तक इस मामले पर चुप है और ना तो इस कैप्टन एंड्री पालि के मारे जाने की खबर से इनकार कर रहा है और न ही उच्च पदस्थ कमांडर के निधन की पुष्टि कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैप्टन एंड्री पालि, मारियुपोल शहर में फंसे नागरिकों को निकालने का कम कर रहे थे, जिसे एक ह्यूमन कॉरिडोर बनाया गया है और उसी दौरान उनकी मौत हुई है। हालांकि, उनकी मौत गोली लगने से हुई या फिर धमाके में उनकी जान गई है, इसकी पुष्टि भी नहीं हो पाई है। आपको बता दें कि, यूक्रेन युद्ध में अभी तक रूस के कई टॉप सैन्य अधिकारियों की मौत हो चुकी है।

रूस समर्थक नेताओं पर गाज

रूस समर्थक नेताओं पर गाज

वहीं, रूस के राष्ट्रपति ने रूस समर्थक कई नेताओं को सस्पेंड कर दिया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने 20 मार्च को एक वीडियो संबोधन में इसकी घोषणा की है। देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद ने पार्टियों को किसी भी राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेने से प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है। हालांकि, जिन पार्टियों पर इसका असर पड़ेगा, वो छोटी छोटी पार्टियां हैं, लेकिन प्रतिबंध झेलने वाले में एक बड़ी पार्टी भी है, जिसके पास यूक्रेन की 450 सीटों वाली संसद में 44 प्रतिनिधि हैं।

मार्शल लॉ की घोषणा के बाद कदम

मार्शल लॉ की घोषणा के बाद कदम

ज़ेलेंस्की की घोषणा देश में मार्शल लॉ लागू करने के बाद आई है, जिसमें रूस से संबंध बनाए रखने वाले दलों पर प्रतिबंध शामिल है। विशेषज्ञों का मानना है कि ज़ेलेंस्की का लक्ष्य देश के मीडिया क्षेत्र पर अपने प्रभाव को और मजबूत करना है। इससे पहले, यूक्रेनी नेता ने मार्शल लॉ के तहत "एकीकृत सूचना नीति" के महत्व का हवाला देते हुए सभी राष्ट्रीय टीवी चैनलों को एक मंच में एकजुट करने के उद्देश्य से एक डिक्री पर हस्ताक्षर किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+