'आपकी मदद कोई चैरिटी नहीं है', अमेरिकी कांग्रेस के सामने ऐसा क्यों बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति?
रूस ने यूक्रेन के खिलाफ 24 फरवरी को युद्ध का ऐलान किया था और जेलेंस्की ने जिस वक्त अमेरिका का दौरा किया है, उस वक्त युद्ध के 300 दिन पूरे हो रहे हैं और अभी तक 10 हजार से ज्यादा सैनिकों की मौत दोनों देशों की हो चुकी है।
Russia-Ukraine War: यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से ही अमेरिका और पश्चिमी देश लगातार यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई कर रहे हैं और एक बार फिर से अमेरिका ने करोड़ों डॉलर के हथियार यूक्रेन को देने की घोषणा की है। बुधवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति के यूएस दौरे के दौरान अमेरिका ने यूक्रेन को अरबों डॉलर के हथियार देने की घोषणा की है। लेकिन, यूक्रेनी राष्ट्रपति ने अमेरिकी कांग्रेस के सामने अपने संबोधन में कहा कि, 'यूक्रेन को मिलने वाली ये मदद कोई चैरिटी नहीं है।'

'आपकी मदद कोई चैरिटी नहीं है'
रूसी आक्रमण से लड़ने में मदद करने के लिए अमेरिका ने एक बार फिर से यूक्रेन को अरबों डॉलर की सहायता को मंजूरी दी है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि, यह सहायता कोई चैरिटी नहीं है, बल्कि विश्व सुरक्षा में एक निवेश है। जेलेंस्की ने उम्मीद जताई कि, अमेरिका लगातार यूक्रेन को फरवरी में शुरू हुए इस युद्ध के दौरान मदद दे रहा है और आगे भी मदद देता रहेगा। अमेरिका ने यूक्रेन को उस वक्त यूक्रेन को मदद देना का ऐलान किया है, जब रिपब्लिकन पार्टी की बहुमत 3 जनवरी से अमेरिकी कांग्रेस में होने वाली है। वहीं, जेलेंस्की ने कहा कि, "आपका पैसा दान नहीं है।" उन्होंने कहा कि,"यह वैश्विक सुरक्षा और लोकतंत्र में एक निवेश है।"

यूक्रेन को कितनी सैन्य मदद?
यूक्रेन के राष्ट्रपति जब अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करने के लिए पहुंचे, उस दिन यूक्रेन पर रूसी आक्रमण को 300 दिन पूरे हो रहे थे। खासकर जेलेंस्का का ये दौरा उस वक्त हुआ है, जब अमेरिकी संसद यूक्रेन के लिए 44.9 अरब डॉलर की आपातकालीन सैन्य औकर आर्थिक मदद की घोषणा करने वाला है। जबकि, इस साल पहले ही अमेरिका 50 अरब डॉलर की सैन्य और आर्थिक मदद यूक्रेन को पहुंचा चुका है। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने बुधवार को कहा कि "सभी बाधाओं के खिलाफ" यूक्रेन अभी भी खड़ा है और यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए कोई समझौता नहीं करेगा। युद्ध को समाप्त करने की कोशिश में। राष्ट्रपति जो बिडेन और कांग्रेस ने नई सहायता में अरबों की प्रतिक्रिया दी और यूक्रेन को "न्यायपूर्ण शांति" का पीछा करने में मदद करने का संकल्प लिया।

युद्ध में हो चुका भारी नुकसान
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की का यूक्रेन दौरा उस वक्त हो रहा है, जब युद्ध के 300 दिन पूरे हो चुके हैं और रूसी हमलों के वजह से यूक्रेन में भारी तबाही मची है। वहीं, दोनों तरफ से दस हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। जेलेंस्की की यात्रा अमेरिका और दुनिया भर में अपने देश के लिए समर्थन को फिर से मजबूत करने के लिए है और यूक्रेन को अब इस बात की चिंता सता रही है, कि वैश्विक खाद्य आपूर्ति पर पड़े गंभीर असर और महंगे युद्ध के बीच अब यूक्रेन को दुनिया से सहायता मिलना काफी कम हो सकता है, क्योंकि ज्यादातर देश खुद आर्थिक संकट में फंस चुके हैं। यूक्रेन राष्ट्रपति के अमेरिका उतरने से ठीक पहले अमेरिका ने यूक्रेन के लिए 1.8 अरब डॉलर की सैन्य सहायता पैकेज की घोषणा की है। जिसमें पहली बार पैट्रियट मिसाइल को शामिल किया गया है, जो जमीन से हवा में मार करती है। जबकि बाइडेन ने कहा है कि, रूस सर्दी के मौसम को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications