Zakir Naik: भारत को चिढ़ाने जाकिर नाइक को बुलाया गया था पाकिस्तान, शहबाज शरीफ के लिए ही बन गया सिरदर्द
Zakir Naik's visit to Pakistan has sparked controversy due to his critical remarks about local airlines and a heated debate on social issues, causing significant backlash.
Zakir Naik News: पाकिस्तान ने जहरीले जाकिर नाइक को भारत को चिढ़ाने के लिए बुलाया था, लेकिन अब ये कट्टरपंथी इस्लामिक उपदेशक शहबाज शरीफ की सरकार के लिए ही मुसीबत बन गया है। जाकिर नाइक ने कई ऐसी हरकतें की हैं, जिसने पाकिस्तान को बेइज्जत किया है।
जाकिर नाइक इस समय पाकिस्तान की एक महीने की यात्रा पर है और इस्लामाबाद, कराची और लाहौर में इस्लामिक उपदेश दे रहा है। अतिरिक्त सामान के लिए किराया माफ न करने के लिए पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) की भारत से तुलना करते हुए इंटरनेशनल बेइज्जति करने से लेकर, एक पश्तून लड़की के साथ विवादास्पद बातचीत तक, भगोड़े नफरती उपदेशक ने पड़ोसी देश में कई लोगों को परेशान कर दिया है।

पाकिस्तानी एयरलाइंस की इंटरनेशनल बेइज्जति
कराची में समर्थकों को संबोधित करते हुए जाकिर नाइक ने पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की आलोचना की है क्योंकि उसने मलेशिया से देश की यात्रा के दौरान अतिरिक्त सामान के लिए शुल्क नहीं माफ किया और इसके बदले उसे 50 प्रतिशत की छूट की पेशकश की।
मुंबई में जन्मे इस कट्टर इस्लामिक उपदेशक ने कहा, कि उनके देश में (भारत) ऐसी स्थिति कभी नहीं आएगी।
उसने कहा, कि "जब मैं पाकिस्तान आ रहा था, तो हमारे सामान का वजन करीब 1,000 किलोग्राम था। मैंने पीआईए के सीईओ से बात की। स्टेशन मैनेजर ने मुझे आश्वासन दिया, कि वह मेरे लिए कुछ भी कर सकते हैं। जब मैंने उन्हें बताया, कि मेरे पास 500 से 600 किलोग्राम अतिरिक्त सामान है, और मेरे साथ छह लोग यात्रा कर रहे हैं, तो उन्होंने मुझे 50 प्रतिशत छूट की पेशकश की। मैंने उनसे कहा, कि या तो सामान मुफ्त में ले जाने दें या फिर रहने दें। मैंने छूट लेने से मना कर दिया।"
जाकिर नाइक ने आगे कहा, कि "और एक तरफ भारत है, जहां लोग डॉ. जाकिर नाइक को देखते हैं और 1000 किलो से 2000 किलो अतिरिक्त सामान माफ कर देते हैं। लेकिन पाकिस्तान में मैं सरकार का मेहमान हूं, स्टेट गेस्ट हूं, और मेरे वीजा पर राजकीय अतिथि लिखा हुआ है। फिर भी आपके (पीआईए) सीईओ मुझे सिर्फ 50 प्रतिशत छूट दे रहे हैं।"
नाइक ने यह भी शिकायत की, कि पाकिस्तान एयरलाइंस ने उससे हर किलो अतिरिक्त सामान के लिए 101 मलेशियाई रिंगिट (लगभग 2,137 रुपये) वसूले।
उसने कहा, "मुझे बहुत दुख हुआ, कि पीआईए मुझे राजकीय अतिथि के तौर पर 300 किलो अतिरिक्त सामान ले जाने की अनुमति भी नहीं दे सका। मुझे आपकी छूट नहीं चाहिए। सच बोलने में मुझे दुख हो रहा है, लेकिन पाकिस्तान में यही स्थिति है। भारत में, जब कोई हिंदू मुझे देखता है, तो वह कहता है कि 'डॉक्टर नाइक हमेशा सच बोलेंगे'। आज की तारीख में भारत गलत नहीं है, (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी गलत हैं। भारत में मुझे जो सम्मान मिलता है... पाकिस्तान में भी लोग मुझे पसंद करते हैं।"
उसकी टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जहां उसका मजाक उड़ाया जा रहा है और उसे ट्रोल किया गया।
लड़की के सही सवाल पर बहसबाजी
वहीं, कराची में एक सार्वजनिक सभा के दौरान, जाकिर नाइक ने एक पाकिस्तानी लड़की के साथ तीखी बहस की, जिसने इस्लामी समाजों में बाल यौन शोषण जैसे व्यापक सामाजिक मुद्दों के बारे में चिंता जताई थी।
खुद को पश्तून बताने वाली लड़की ने इस्लामी उपदेशक नाइक से पूछा था,कि उसका क्षेत्र अत्यंत मजहबी है, फिर भी वहां नशीली दवाओं की लत, व्यभिचार और बाल यौन शोषण जैसी समस्याएं अभी भी क्यों मौजूद हैं। उसने यह भी पूछा था, कि मुस्लिम शिक्षाविदों या उलेमा ऐसे मुद्दों को संबोधित क्यों नहीं करते हैं?
इस सवाल पर पहले तो जाकिर नाइक ने मजाक में कहा, कि पुरुषों को महिलाओं के उदाहरण का अनुसरण करना चाहिए और बिना किसी उद्देश्य के बाहर जाने से बचना चाहिए। लड़की ने और विस्तार से बताने की कोशिश की और अपने समुदाय में बाल यौन शोषण को लेकर बढ़ती चिंता जताई, लेकिन जाकिर नाइक बीच में ही टोकते रहा और उसे चुप रहने के लिए कहते रहे ताकि वह जवाब दे सके।
उसके दावों का खंडन करते हुए, उसने जोर देकर कहा, "कुरान या किसी भी इस्लामी धर्मग्रंथ में बाल यौन शोषण का कोई उल्लेख नहीं है।" और उसने लड़की पर इस्लाम को बदनाम करने का आरोप लगाया।
नाइक ने कहा, "कोई भी मुसलमान कभी भी बच्चों के साथ यौन शोषण नहीं कर सकता है" और उसने लड़की को धमकी दी, कि "ऐसे आरोप लगाने से पहले उसे 10 बार सोचना चाहिए"। जब लड़की ने अपनी बात को और समझाने की कोशिश की, तो जाकिर नाइक ने उससे तीखी आवाज में कहा, "यह एक गलत सवाल है और तुम्हें इस्लाम से माफी मांगनी चाहिए।" जब उससे और पूछा गया, तो उसने कहा, "मैं जवाब नहीं दूंगा और चाहता हूं कि वह पहले माफी मांगे।"
'पाकिस्तान में जन्नत जाने की संभावना ज्यादा'
जाकिर नाइक ने इससे पहले भी बेतुका दावा किया और कहा, कि पाकिस्तान में रहने वाले लोगों के पास संयुक्त राज्य अमेरिका में रहने वालों की तुलना में 'जन्नत' (स्वर्ग) जाने की ज्यादा संभावना है। लेकिन इस दावे की पाकिस्तानियों ने ही जमकर निंदा की। इसके अलावा, उसने मुसलमानों की गैर-मुस्लिम देशों में प्रवास करने की आलोचना की और दावा किया, कि दूसरों के नक्शेकदम पर चलने के बजाय अल्लाह के आदेशों का पालन करना ही जीवन में सच्ची खुशी पाने का एकमात्र तरीका है।
'अनाथ लड़कियों को बेटी मत बोलो'
पाकिस्तान में रहने वाले पत्रकार और शोधकर्ता उस्मान चौधरी ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें जाकिर नाइक का एक अनाथालय की लड़कियां मंच पर स्वागत कर रही थीं। इससे ठीक पहले, समूह का एक अधिकारी उसका सम्मान करे के लिए आगे आ रहा था, लेकिन तभी अचानक जाकिर नाइक मच से उतर गया और लड़कियां हैरान होकर उसे देखती रह गईं।
एक पोस्ट में, ब्रिटेन के जाने-माने सोशल मीडिया यूजर इम्तियाज महमूद ने कहा, कि जाकिर नाइक इस बात से परेशान था, कि अनाथालय के प्रशासकों ने लड़कियों को "बेटियां" बताकर पेश किया था, और इसीलिए वह मंच से भाग गया।
जाकिर नाइक ने कथित तौर पर उन लड़कियों को "गैर-महरम" बताते हुए कहा, "आप उन्हें छू नहीं सकते या उन्हें अपनी बेटियां नहीं कह सकते।" महमूद ने कहा कि नाइक का तर्क यह है कि ये छोटी लड़कियां विवाह योग्य उम्र की हैं, जिसके कारण उन्हें उनकी बेटियों के रूप में पेश नहीं किया जा सकता।
'कोई भी भारतीय गुरु मुझसे बहस करने में सक्षम नहीं है'
जब एक हिंदू लड़के ने नाइक से उनके भाषणों में से एक में कट्टरपंथी इस्लाम के बारे में सवाल किया, तो वह क्रोधित हो गया और अन्य भारतीय आध्यात्मिक हस्तियों की आलोचना करने लगा। उसने कहा, "रविशंकर, जग्गी वासुदेव और बाबा रामदेव सहित कोई भी भारतीय गुरु मुझसे बहस करने में सक्षम नहीं है। मैं आपसे बात नहीं करूंगा, क्योंकि आप एक बच्चे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications